दिशा पाटनी का अंडर वॉटर स्टंट, वीडियो देख रह जाएंगे हैरान

watch Video of Disha Patani underwater acrobatic stunt
दिशा पाटनी का अंडर वॉटर स्टंट, वीडियो देख रह जाएंगे हैरान
दिशा पाटनी का अंडर वॉटर स्टंट, वीडियो देख रह जाएंगे हैरान

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड ब्यूटी और सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेस दिशा पाटनी एक बार फिर इंटरनेट पर छा गई हैं। इस बार वो अपने अंडर वॉटर स्टंट से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। दिशा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो स्विमिंग पूल में स्टंट करती नजर आ रही हैं। दिशा ने कोई मामूली स्टंट नहीं बल्कि पानी के अंदर हैंड स्टैंड किया है। वीडिये में देख सकते हैं बड़े ही आराम से दिशा स्विमिंग पूल में फ्लिप करती हैं और हाथों के बल खड़ी हो जाती हैं।

दिशा का हैंडस्टैंड स्टंट  

हालांकि दिशा अपनी फिटनेस का बहुत ध्यान रखती हैं और उन्हें एडवेंचर्स स्पोर्ट्स एक्टिविटी भी काफी पसंद है। इस बार दिशा पाटनी के हैंडस्टैंड अंडरवॉटर स्टंट (पानी में सिर के बल खड़े होना) किया है। इन करतबों को देख लोगों के पसीने छूट गए। दिशा पाटनी ने चैंलेज भी किया है। दिशा ने पूछा है कि उनके जैसा ये हैंडस्टैंड कौन कर सकता है? 
वीडियो में दिशा व्हाइट कलर की बिकिनी में बेहद हॉट लग रही हैं।

दिशा की पानी पर बाइक राइडिंग

दिशा पाटनी ने कुछ दिन पहले ही एक और वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वो पानी पर बाइक राइड करती नजर आ रही हैं।

2015 में बॉलीवुड में रखा था कदम

दिशा पाटनी ने 2015 में बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म एमएस धोनी "द अनटोल्ड स्टोरी" उनके फिल्मी करियर का टर्निंग प्वॉइंट बनी। इस फिल्म में वो धोनी की गर्लफ्रेंड प्रियंका झा के किरदार में नजर आई थीं। हाल ही में वो टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म "बागी 2" में नजर आईं थी। जो सुपरहिट हुई। फिल्म के बाद से दोनों के बीच अफेयर की खबरें भी चर्चा में रहती हैं। बता दें कि दिशा पाटनी ने तेलुगू फिल्म से डेब्यू किया था। 

मिल चुके हैं कई अवॉर्ड


दिशा को उनकी पहली हिंदी फिल्म के लिए स्टार स्क्रीन का बेस्ट फीमेल डेब्यू अवॉर्ड मिला था। वहीं धोनी की बायोपिक के लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू का आईफा अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है।

अब दिशा पाटनी साउथ सिनेमा की बिग बजट फिल्म संघामित्रा में नजर आएंगी। खबर है कि फिल्म की शूटिंग इसी साल जुलाई में शुरू हो सकती है। 

Created On :   9 May 2018 9:29 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story