Sacred Games 2: जानिए हर ​एपिसोड के नाम के पीछे की कहानी, माइथोलॉजी से है कनेक्टेड

Web Series Sacred Games 2s All Episodes Name Based On Mythology
Sacred Games 2: जानिए हर ​एपिसोड के नाम के पीछे की कहानी, माइथोलॉजी से है कनेक्टेड
Sacred Games 2: जानिए हर ​एपिसोड के नाम के पीछे की कहानी, माइथोलॉजी से है कनेक्टेड

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। नेटफ्लिक्स की फेमस वेब सीरीज सैक्रेड 2 का दूसरा सीजन सभी को बहुत पसंद आ रहा है। पहले सीजन की तरह दूसरा सीजन में भी माइथोलॉजिकल बातों का इस्तेमाल किया गया है। हर एपिसोड के लिए अलग अलग नाम भी रखा है, जो माइथोलॉजी पर आधारित है। नाम के आधार पर ही एपिसोड बेस्ड है। आज हम बातों रहे हैं सैक्रेड गेम्स के एपिसोड के नाम और उनके पीछे का मतलब। 

1. मत्स्य- पौराणिक कथा के अनुसार मत्सय भगवान विष्णु का पहला अवतार था। जब भी  ब्रह्माण्ड को खतरा होता है, तो भगवान इसे बचाने के लिए यह अवतार लेते हैं। सेक्रेड गेम्स-2 में गणेश गायतोंडे की जिंदगी में बदलाव आता है और वो देश को बचाने के लिए नए सिरे से जिंदगी शुरू करता है। साथ ही पहले एपिसोड में समुद्र भी दिखाया गया है और मछली भी।

2. सिदूरी- इस शब्द का जिक्र एपिक ऑफ गिल्गामेश में आता है। यह बेबिलोनिया का सबसे पॉपुलर ग्रंथ है। गिल्गामेश, सिदूरी से मिलता है। सिदूरी उसे एक हत्यारा मानती है और फिर उसे मनाने कि कोशिश करती है कि वो अपनी जिंदगी में रास्ते बदल ले। ऐसे ही सेक्रेड गेम्स-2 में गणेश गायतोंडे को एक भारतीय एजेंट मिलती है जो उसे "सही" रास्ते पर ला कर देश को बचाने के लिए काम करवाती है।

3. अपस्मार- भगवान शिव के प्रसिद्ध नटराज रूप में, उनके पैर के नीचे दबा हुआ राक्षस अपस्मार है। भगवान शिव ने तांडव कर उस पर विजय प्राप्त की। भगवान शिव को ज्ञान और अपस्मार को अज्ञान के रूप में देखा जाता है। सेक्रेड गेम्स में शाहिद खान (रणवीर शोरे) मुंबई पर न्यूक्लियर अटैक करना चाहता है, लेकिन सरताज सिंह और बाकी के इंटेलिजेंस ऑफिसर उसके खिलाफ एक-एक कर सुराग ढूंढ रहे हैं।

4. बारदो- बारदो वो स्थिति है, जब कोई मौत और जींदगी के बीच होता है। यह शब्द बौद्ध धर्म से आया है। इसको ऐसे भी समझा जा सकता है कि कोई दो जिंदगियों के बीच जी रहा है। गणेश गायतोंडे दुखी रहने लगता और फिर वो गुरुजी के पास जाता है जहां से उसे नई जिंदगी मिलती है।

5. विकर्ण- विकर्ण के दो मतलब होते हैं, बड़े कानों वाला और बिना कान वाला या सुनने की कम क्षमता रखने वाला। महाभारत में विकर्ण, द्रौपदी के चीरहरण का विरोध करने वाला इकलौता कौरव था। पांचवें एपिसोड में सरताज सिंह जहां शाहिद खान को पकड़ने के लिए जाल बिछा रहा होता है, वहीं दूसरी तरफ उसके साथी माजिद को खबर मिलती है कि कोई अंदर का ही आदमी है जो शाहिद खान की मदद कर रहा है।

6. अजरायल- यह शब्द इस्लाम से लिया गया है। अलरायल मतलब मौत का देवता, जो मरने के बाद शरीर से आत्मा को अलग करता है। इस एपिसोड में गायतोंडे, गुरुजी का प्लान पूरा करने के लिए मुंबई वापस आता है। प्लान क्या है इसे आप एपिसोड में देखिए। 

7. तोरिनो- इस शब्द का कनेक्शन इटली से है। दरअसल, तोरिनो इटली का एक शहर है। कहा जाता है कि यहां काला जादू और अच्छा जादू हवाओं में तैरता है। इस एपिसोड में गायतोंडे जब मुंबई में फिर से घूमने निकलता है तो गुरुजी के प्लान से उसका मोह भंग होने लगता है। गायतोंडे के दिमाग में गुरुजी की आवाज गूंजनी शुरू हो जाती है। वहीं दूसरी ओर, सरताज सिंह भी अपने मिशन में लगभग कामयाब हो जाता है।

8. रेडक्लिफ- वैसे तो  रेडक्लिफ लाइन 1947 में बनी थी भारत और पाकिस्तान के बीच बंटवारे के बाद खींची गई थी। दो देशों के लिए लंबी मांग के चलते तनाव पैदा हुआ था और आखिर में रैडक्लिफ लाइन बनी। इस एपिसोड में शाहिद खान और बाकी लोगों का भी आखिरी दिन ही दिखाया है। जो गायतोंडे ने कहा था कि 25 दिन है बचा लेना अपने शहर को, तो 25वां दिन आ ही गया। इस एपिसोड में भी इस लाइन का रिफरेंस दिया गया है। 

Created On :   24 Aug 2019 8:47 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story