..जब रिया कपूर अपने डॉगी बीमार देख रो पड़ीं

..जब रिया कपूर अपने डॉगी बीमार देख रो पड़ीं
..जब रिया कपूर अपने डॉगी बीमार देख रो पड़ीं
हाईलाइट
  • ..जब रिया कपूर अपने डॉगी बीमार देख रो पड़ीं

मुंबई, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। निर्माता रिया कपूर ने रविवार को इंस्टाग्राम पर डॉगी की एक तस्वीर साझा की, जिसका नाम उन्होंने रसेल क्रो कपूर रखा है।

रिया ने ये भी साझा किया कि कैसे वह डॉगी के बीमार हो जाने पर डर गई थीं।

रिया ने लिखा, पहले दो दिनों में वह बीमार पड़ गया था, जिसके चलते मैं बहुत परेशान हो गई थी। कई महीनों बाद मैं एक बच्ची की तरह रोई। अब से यही सब कुछ मेरा है।

उन्होंने रसेल को दुनिया के सामने पेश करते हुए लिखा, मेरे परिवार में एक नया सदस्य आया है। इसका नाम है रसेल क्रू कपूर। यह पूरे घर में दौड़ लगा रहा है। यह अभी केवल 55 दिन का है और प्यार भरा बंडल है।

एवाईवी/जेएनएस

Created On :   27 Sep 2020 3:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story