कब होगी श्रद्धा की शादी, पिता शक्ति कपूर ने बताया

कब होगी श्रद्धा की शादी, पिता शक्ति कपूर ने बताया

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड की स्त्री श्रद्धा कपूर फिल्मों के अलावा अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहती हैं। इस समय वे कथित बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। खबर थी दोनों अगले साल शादी कर सकते हैं। हालही में इन खबरों पर श्रद्धा के पिता शक्ति कपूर ने लगाम लगाई है। श्रद्धा के पिता ने बताया कि यह महज अफवाह है। श्रद्धा अगले पांच साल तक शादी नहीं करेंगी।

यह बातें शक्ति कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताई। उन्होंने बताया कि ""श्रद्धा की शादी की खबरें गलत हैं। श्रद्धा का अगले 4-5 सालों तक किसी से भी शादी करने का कोई प्लान नहीं है। इस दौरान श्रद्धा का पूरा ध्यान उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर हैं। वह कई फिल्मों में काम रही हैं और अगले दो साल तक उन्हें फुर्सत नहीं हैं।

इसके बाद जब शक्ति कपूर से श्रद्धा कपूर के लिंकअप्स के बारे में पूछा गया तो इस पर ​शक्ति ने कहा कि ""ये फिल्म इंडस्ट्री है भइया, लिंक करने से कुछ नहीं होता। रोहन के पिता बॉलीवुड के लोकप्रिय फोटोग्राफर है और मेरे अच्छे दोस्त है। मेरी बेटी की लाइफ में जो कुछ भी होता है तो वह मुझसे जरूर शेयर करती हैं। वह पैरेंट्स की अनुमति के बिना कभी भी शादी नहीं करेंगी।""

पहले भी श्रद्धा को लेकर रोहन ने बताया कि वह उनकी बेस्टफ्रेंड हैं। इतना ही नहीं ""हम पिछले 9 साल से एक दूसरे के काफी क्लोज हैं लेकिन मैं उन्हें डेट नहीं कर रहा हूं। मैं उनसे एक पार्टी में मिला था। उस दौरान मेरे दिमाग में यह बात आई थी कि वह बहुत क्यूट है लेकिन अभी तक हम सिर्फ दोस्त हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर आखिरी बार वे फिल्म स्त्री में दिखाई दी थी। उनकी इस फिल्म को दर्शकों द्वारा बहुत पसंद किया गया था।  

Created On :   23 March 2019 2:22 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story