क्या मीका सिंह करेंगे अपनी रुमर्ड गर्लफ्रेंड से शादी? इसने शो के साथ जीता सिंगर का दिल, पेरेंटस से भी मिल आएं हैं मीका!

Will Mika Singh marry his rumored girlfriend? It won the singers heart with the show, parents have also met Mika
क्या मीका सिंह करेंगे अपनी रुमर्ड गर्लफ्रेंड से शादी? इसने शो के साथ जीता सिंगर का दिल, पेरेंटस से भी मिल आएं हैं मीका!
मीका को मिली वोटी क्या मीका सिंह करेंगे अपनी रुमर्ड गर्लफ्रेंड से शादी? इसने शो के साथ जीता सिंगर का दिल, पेरेंटस से भी मिल आएं हैं मीका!

डिजिटल डेस्क, मुंबई। स्टार भारत के रियलिटी शो मीका दी वोटी की शूटिंग खत्म हो गई है और मीका को विनर के रूप में उनकी वोटी मिल गई है। शो के बारे में आईं रिपोर्ट्स के मुताबिक विनर के नाम का खुलासा भी हो गया है, रिपोर्ट्स  की माने तो शो की विनर मीका की रुमर्ड गर्लफ्रेंड ही हैं। टीवी पर शो का लास्ट ऐपिसोड अब तक स्ट्रीम नहीं हुआ है, शो में केवल 4 राजकुमारियां ही बची हैं, जिसमें से कोई एक ही शो जीतकर मीका के दिल पर राज करेंगी। शूटिंग खत्म होने के साथ ही उस नाम के खुलासे की खबरें आनी शुरू हो गई है। न्यूज के आते ही इससे जुड़े और भी खुलासे हो रहे हैं, तो आइए जानते हैं पूरा सच।

किसने जीता मीका का दिल
मीका स्वयंवर में बड़े जोर-शोर से अपनी वोटी को ढूंढ रहे थे, शो के विनर के मिलने से शायद अब उनकी ये तलाश खत्म हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मीका दी वोटी शो की विनर कोई और नहीं बल्कि आकांक्षा पुरी हैं। वही आकांक्षा पुरी जो शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर आईं थी और अब शो की विनर बन गई हैं। अब शायद दोनों का नाम हमेशा के लिए जुड़ जाएगा, लेकिन यह पहली बार नहीं है कि आकांक्षा का नाम मीका के साथ जुड़ा हो, ऐसा पहले भी हो चुका है। 

मीका और आकांक्षा की पहले से है जान-पहचान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शो की विनर बनी आकांक्षा मीका और टीवी इंडस्ट्ररी के लिए नया नाम नहीं थीं। मीका आकांक्षा को पहले से ही अच्छे से जानते हैं, दोनों पिछले 11-12 साल से दोस्त भी हैं, और यही नहीं इससे पहले भी  दोनों के अफेयर्स की खबरें आ चुकी हैं। दरअसल आकांक्षा पहले बिग बॉस फैम पारस छाबड़ा को डेट कर रही थीं, वहां ब्रेक अप होने के बाद मीका और आकांक्षा के डेटिंग की न्यूज आई थी, दोनों के फोटोज भी साथ में वायरल हुए थे। हांलाकि मीका ने इस बात को केवल अफवाह बताया था। 

आकांक्षा ने दिया ये  जवाब
शो की शूटिंग खत्म होने और विनर की न्यूज ब्रेक होने के बाद आकांक्षा से जब पूछा गया कि क्या सच में न्यूज सही है तब उन्होनें कुछ भी खुलासा करने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि शो के टेलीकास्ट होने तक वो इसके बारें में कुछ नहीं कह सकती हैं, इसे जानने के लिए सब को शो ही देखना होगा। शो में एंट्री लेने के बाद उन्होंने मीका से प्यार होने की बात भी कही थी, उन्होंने कहा था कि शो में मीका को दूसरी लड़कियों के साथ देखने पर उन्हें जलन होती थी, जिसके बाद उन्हें समझ आया कि उन्हें मीका से प्यार हो गया है, यही वजह थी कि वो शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेकर आईं थी, जिस पर मीका भी काफी शॉक्ड हुए थे। 

मीका पहुंचे पेरेंटस से मिलने
शो की शूटिंग खत्म होने से पहले ही मीका आकांक्षा के पेरेंटस से मिलने इंदौर गए थे, इस दौरान उन्होंने आकांक्षा के पेरेंटस के साथ टाइम स्पेंड किया था। अब उम्मीद है की फैंस मीका को जल्द दुल्हा बनता देख सकते हैं। लेकिन ये कब तक होगा ऐसा कहना अभी मुमकिन नहीं है।
 

Created On :   20 July 2022 10:02 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story