रेखा के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का तांता

Wishes on Rekhas birthday
रेखा के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का तांता
रेखा के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का तांता
हाईलाइट
  • रेखा के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का तांता

मुबई, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड की अदाकारा अभिनेत्री रेखा आज 66 साल की हो गई हैं। इस मौके पर उनके दोस्त, फैंस और सहयोगियों ने शुभकामनाएं दीं।

हेमा मालिनी ने रेखा के साथ फोटो का एक कोलाज साझा किया।

उन्होंने कामना करते हुए लिखा, प्रिय रेखा आज आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। हम कई सालों से अच्छे दोस्त हैं और अब मैं हमेशा उनके जीवन में सुख और समृद्धि की कामना करती रहती हूं। आपका दिन मंगलमय हो दोस्त।

उर्मिला मातोंडकर ने लिखा, स्टार-स्ट्रक। जन्मदिन की शुभकामनाएं गॉर्जियस रेखा जी। ऑन और ऑफ स्क्रीन पर प्यार करने के लिए धन्यवाद। लव यू टू मून एंड बैक।

फैंस ने जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, आप लाखों में से एक हो, दिल की गहराइयों से आपकी इज्जत करता हूं।

एक अन्य ने लिखा, जन्मदिन मुबारक हो रेखा मैम, आप बहुत सुंदर हो।

एवाईवी/जेएनएस

Created On :   10 Oct 2020 2:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story