Shift Timing Controversy: पंकज त्रिपाठी ने शिफ्ट की टाइमिंग को लेकर दिया दीपिका पादुकोण का साथ, पुराने दिनों का सुनाया किस्सा

पंकज त्रिपाठी ने शिफ्ट की टाइमिंग को लेकर दिया दीपिका पादुकोण का साथ, पुराने दिनों का सुनाया किस्सा
  • पंकज त्रिपाठी ने किया 8 घंटे की शिफ्ट का समर्थन
  • कहा- मैं भी 'नहीं' बोलने की कर रहा हूं प्रैक्टिस
  • शूटिंग के पुराने दिनों को भी किया एक्टर ने याद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार दीपिका पादुकोण हाल ही में फिल्म 'स्पिरिट' से निकाले जाने पर खूब चर्चा में रहीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस को संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म से इसलिए हटाया गया क्योंकि दीपिका ने शिफ्ट टाइमिंग को 8 घंटे करने की डिमांड रखी थी। आपको बता दें कि, एक्ट्रेस कुछ समय पहले मां बनी हैं इस वजह से ही उन्हें 8 घंटे से ज्यादा काम करने में मुश्किल आ रही है। यही बात डायरेक्टर वांगा को पसंद नहीं आई थी। इसको लेकर ही पंकज त्रिपाठी ने दीपिका की बात से सहमति जताई है। उन्होंने कहा है कि फिलहाल वह लोगों को 'नहीं' कहने की कोशिश कर रहे हैं।

16 से 18 घंटे काम करते थे पंकज त्रिपाठी

मीडिया से बात करते हुए पंकज त्रिपाठी ने कहा कि उन्हें लोगों को मना करना मुश्किल काम लगता है। इसलिए वह 'नहीं' बोलने का अभ्यास कर रहे हैं। एक्टर ने कहा, अभी मैं 'नहीं' कहने की प्रैक्टिस कर रहा हूं। क्योंकि सभी को पता होना चाहिए कि लिमिट कहां है और ये लाइन है। त्रिपाठी ने पुराने अपने पुराने दिनों को भी याद किया। क्रिमिनल जस्टिस 4 एक्टर ने कहा कि पहले उनके काम के समय को 16 से 18 घंटे भी बढ़ा दिया जाता था। इससे पूरा दिन काम में निकल जाता था।

मणरत्नम ने किया समर्थन

पंकज त्रिपाठी के अलावा फिल्म मेकर मणिरत्नम ने भी दीपिका का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि मेरा ऐसा मानना है कि यह मांग बिलकुल ठीक है। यह काफी अच्छी बात है कि दीपिका पादुकोण इस पोजिशन पर हैं कि वो इस तरह की डिमांड रख सकती हैं। एक फिल्म निर्माता को इस चीज का सम्मान करने की जरूरत है। साथ ही, इसको ध्यान में रख कर ही कास्टिंग करनी चाहिए। 8 घंटे काम करने की डिमांड गलत नहीं है।

Created On :   3 Jun 2025 2:46 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story