Pawandeep Rajan Health Update: पवनदीप राजन हैं आईसीयू में अंडर ऑब्जर्वेशन, टीम की तरफ से दी गई अपडेट

- इंडियन आइडल 12 के विजेता पवनदीप राजन हैं आईसीयू में
- टीम ने दी है सोशल मीडिया पर जानकारी
- एक सर्जरी है अभी भी बाकी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन आइडल सीजन 12 के विजेता पवनदीप राजन का सोमवार को अहमदाबाद में एक बड़ी कार से एक्सीडेंट हो गया है। उनको काफी ज्यादा गंभीर चोटें आई थीं। सिंगर का वीडियो भी एक सोशल मीडिया में काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। उस वीडियो में वो काफी ज्यादा गंभीर हालत में नजर आ रहे थे और डॉक्टर्स उनका इलाज कर रहे थे। वहीं, अब उनकी हेल्थ का अपडेट उनकी टीम की तरफ से दिया गया है।
कैसी है अब पवनदीप राजन की हालत?
पवनदीप राजन का गंभीर रूप से कार एक्सीडेंट हुआ था। सोशल मीडिया पर शेयर किए हुए वीडियो में देखा जा सकता था कि सिंगर का बांया पैर और दाहिना हाथ काफी ज्यादा चोटिल है। वहीं, इस खबर में फैंस उनकी जल्दी रिकव्री की मनोकामनाएं कर रहे हैं। साथ ही उनकी हालत देखकर काफी ज्यादा चिंतित भी हो रहे थे। अब उनकी हेल्थ का अपडेट सामने आया है। उनकी टीम की तरफ से बताया गया है कि, पवनदीप राजन का रोड एक्सीडेंट हो गया था। इसके बाद उनको पास के एक हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। लेकिन उनको थोड़ी देर बाद उनको दिल्ली के हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया था। उनके कई सारे फ्रैक्चर्स आए हैं साथ ही छोटी मोटी चोटें भी आई हैं।
बीता कल उनके लिए और उनके परिवार के लिए काफी ज्यादा मुश्किल था। पूरे दिन उनको काफी दर्द में रहना पड़ा था और उसके बाद चेकअप के बाद उनको ऑपरेशन थिएटर ले जाया गया, जहां पर उनका 6 घंटे तक ऑपरेशन चला। जिसमें आधे फ्रैक्चर्स को ऑपरेट करके ठीक कर दिया गया है। वहीं, उनको मेडिकल आईसीयू अंडर ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। तीन चार दिन बाद बाकी की चोटें और फ्रैक्चर्स को ऑपरेट किया जाएगा।
ब्लैसिंग्स का किया धन्यवाद
साथ ही सभी लोगों को धन्यवाद दिया कि उनकी ब्लैसिंग्स से आज वो सेफ हैं। वहीं फैमिली और फ्रैंड्स के सपोर्ट के लिए भी सभी का धन्यवाद किया है।
कौन हैं विजेता पवनदीप राजन?
बता दें, पवनदीप राजन उत्तराखंड के चंपावत जिले के रहने वाले हैं। पवनदीप की म्यूजिक की जर्नी साल 2015 में द वॉयस इंडिया की जीत से ही शुरू हुई थी। उसके बाद पवनदीप राजन ने इंडियन आइडल सीजन 12 के विजेता का खिताब भी हासिल किया। इसके बाद पवनदीप राजन को इंडियन आइडल की 12 की ट्रॉफी के साथ-साथ एक कार और 25 लाख रुपए की प्राइज मनी भी मिली थी।
Created On :   6 May 2025 4:32 PM IST