परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई की तस्वीरें आईं सामने, समारोह में दिल्ली के सीएम भी हुए शामिल

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई की तस्वीरें आईं सामने, समारोह में दिल्ली के सीएम भी हुए शामिल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म ''लेडिज वर्सेज रिक्की बहल'' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने सगाई कर ली है। सगाई से पहले भी यह दोनों सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहे थे और सगाई होने के बाद भी इन दोनों की एंगेजमेंट फोटो ने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया हैं। अपनी सगाई की फोटोज में यह दोनो बेहद खूबसूरत लग रहे हैं और इन दोनों के आउटफिट भी काफी स्टाइलिश और क्लासी हैं। इन दोनों की सगाई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित कपूरथला हाउस में पूरे रीति- रिवाजों के साथ हुई है। इनकी सगाई में बड़े स्टार्स के साथ-साथ कई पॉलिटिशियन भी शामिल हुए।

सगाई की फोटो

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की फोटोज शेयर की हैं। जिनमें वह नेता राघव चड्ढा की बाहों में नजर आ रही हैं। इसी के साथ यह दोनों ही अपनी एंगेजमेंट रिंग्स भी फ्लॉन्ट करते दिखाई दे रहे हैं।

बड़े-बड़े दिग्गज हुए शामिल

परिणीति चोपड़ा और आप पार्टी के नेता राघव चड्ढा की सगाई को काफी प्राइवेट रखा गया था। इनकी सगाई में परिवार वाले और करीबी दोस्त ही शामिल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, इंगेजमेंट सेरेमनी में मात्र 150 मेहमान ही शामिल हुए हैं। इस दौरान समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जैसे बड़े-बड़े नेता शामिल हुए। इसके साथ ही परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा, मीका सिंह और मनीष मल्होत्रा जैसे स्टार्स भी शामिल हुए हैं।

Created On :   13 May 2023 5:23 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story