अपकमिंग फिल्म: जेम्स कैमरून की मच अवेटेड 'अवतार: फायर एंड ऐश' का पोस्टर रिलीज, फिल्म में नए विलेन की हुई एंट्री, इस दिन होगी रिलीज

- अवेटेड 'अवतार: फायर एंड ऐश' का पोस्टर रिलीज
- फिल्म में नए विलेन की हुई एंट्री
- इस दिन होगी रिलीज
डिजिटल डेस्क, मुंबई। हॉलीवुड की फिल्म अवतार को अन्य देशों के साथ भारत में भी बहुत पसंद किया गया था। इसके पहले पार्ट की सफलता को देखते हुए, इसका दूसरा पार्ट अवतार- द वेय ऑफ वॉटर 16 दिसंबर 2022 के रिलीज किया गया था। इन दोनों पार्ट को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और कमाई के मामले में भी फिल्म ने सभी को पीछे छोड़ दिया था। इसके बाद ही अप्रैल में तीसरे पार्ट फिल्म 'अवतार फायर एंड ऐश' की अनाउंसमेंट कर दी गई थी। अब तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए खुशी की खबर है। क्योंकि मेकर्स ने 'अवतार: फायर एंड ऐश' का नया पोस्टर जारी कर दिया है। साथ ही फिल्म को लेकर भी बड़ी अपडेट शेयर की है।
19 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म
जेम्स कैमरून 'अवतार: फायर एंड ऐश' पेंडोरा की कहानी को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है। मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म की रिलीज को लेकर भी बड़ी अपडेट दे दी है। साथ ही इस पोस्टर के साथ फिल्म के नए विलेन के बारे में भी मेकर्स ने जानकारी दी है। फिल्म के नए पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा है, ‘अवतार: फायर एंड ऐश में वरंग से मिलिए।’ इसके जरिए मेकर्स ने ये भी बता दिया है कि फिल्म का ट्रेलर 25 जुलाई को रिलीज होने वाली ‘द फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स’ के साथ सिनेमाघरों में देखने को मिलेगा। ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ 19 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Meet Varang in Avatar: Fire and Ash.
— Avatar (@officialavatar) July 21, 2025
Be among the first to watch the trailer, exclusively in theaters this weekend with The Fantastic Four: First Steps. pic.twitter.com/MZi0jhBCI5
फिल्म में हुई नए विलेन की एंट्री
फिल्म के नए विलेन वरंग की एंट्री से दर्शक काफी एक्साइटेड हो गए हैं। वरंग के किरदार को एक्टर ऊना चैपलिन ने निभाया है। मेकर्स ने वारंग का नया पोस्टर शेयर करते हुए उसे मंगक्वान कबीले या ऐश पीपल की नेता बताया गया है। नावी ज्वालामुखियों के पास के खतरनाक एरिया में रहती है। जो पेंडोरा के नेचर में एक नया रंग लाती है। वरंग के किरदार की एंट्री से फिल्म के और भी शानदार बना देगी।
Created On :   22 July 2025 12:00 PM IST