पुष्पा 2 रिलीज डेट: अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पुष्पा 2' की रिलीज डेट हुई अनाउंस, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 की रिलीज डेट हुई अनाउंस, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
  • फिल्म 'पुष्पा 2' की रिलीज डेट हुई अनाउंस
  • 15 अगस्त पर होगी रिलीज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पुष्पा' को साल 2021 में रिलीज किया गया था। इस फिल्म ने सिनेमाघरों में आते ही सभी फिल्मी दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया। इस फिल्म के डायलॉग और एक्शन से लेकर गाने तक हर चीज लोगों को बेहद पसंद आए। जब से फिल्म के दूसरे पार्ट की अनाउंसमेंट हुई है तब से ही फैंस इसकी रिलीज डेट जानने के लिए उत्साहित थे। लेकिन अब फैंस का ये इंतजार खत्म हो गया है। हाल ही में 'पुष्पा 2' के मेकर्स ने इस मोस्ट अवेटेड फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। इस अनाउंसमेंट के बाद फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं तो चलिए जानते हैं फिल्म को कब रिलीज किया जाएगा-

रिलीज डेट की हुई घोषणा

अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह फिल्म 2021 की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' की अगला सीक्वल है। इस फिल्म से ही अल्लू अर्जुन ने 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेता' का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था। सुपरहिट फिल्म के प्रोडक्शन हाउस माइथ्री मूवी मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को सोशल मीडिया पर अनाउंस किया है। इस अनाउंसमेंट के बाद अल्लू अर्जुन के फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं।

सिंघम अगेन के साथ होगी टक्कर

इस साल के शुरुआत में 'पुष्पा 2' से अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक पोस्ट साझा किया गया था। इसमें वह साड़ी पहने नजर आए। लाल और नीले रंग के पेंट से एक्टर के चेहरे पर हैवी मेकअप दिखा। साथ ही वह चूड़ियां, ज्वैलरी, झुमके और नोज पिन पहने नजर आए। कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही फिल्म से रश्मिका मंदाना का लुक भी शेयर होगा। हालांकि, मेकर्स ने रश्मिका के लुक से पहले फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। इसी के साथ सिंघम अगेन भी रिलीज होने जा रही है। ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है।

फिल्म का टीजर भी है फायर

फिल्म "पुष्पा द रूल" का धमाकेदार टीजर भी रिलीज किया जा चुका है। पुष्पा द रूल हिंदी समेत तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी। इसमें अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म को मिथ्री मूवी मेकर्स ने प्रोड्यूस किया है।

Created On :   11 Sep 2023 12:48 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story