जमानत रिजेक्ट: राखी सावंत की बढ़ी मुश्किलें, एक्स हसबैंड आदिल के केस में राखी होंगी गिरफ्तार! कोर्ट ने रिजेक्ट की जमानत याचिका

राखी सावंत की बढ़ी मुश्किलें, एक्स हसबैंड आदिल के केस में राखी होंगी गिरफ्तार! कोर्ट ने रिजेक्ट की जमानत याचिका
  • एक्स हसबैंड आदिल के केस में राखी होंगी गिरफ्तार!
  • कोर्ट ने रिजेक्ट की राखी सावंत जमानत याचिका

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राखी सावंत आए दिन किसी ना किसी वजह से लोगों के बीच चर्चा की विषय बनी रहती हैं। बीते लंबे समय से राखी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ समय पहले उन्होंने अपने पति आदिल खान दुर्रानी पर धोखाधड़ी और एक्स्ट्रा अफेयर जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद आदिल को जेल भी हुई थी। बता दें कि, इसके बाद राखी सावंत के एक्स हसबैंड आदिल खान दुर्रानी ने केस दर्ज किया था। उनका कहना था कि राखी ने उनकी कुछ प्राइवेट चीजें सर्कुलेट की हैं। इसी को लेकर राखी नें दिनदोषी सेशन कोर्ट, मुंबई में गिरफ्तारी न होने को लेकर जमानत याचिका की अर्जी डाली थी जो रिजेक्ट हो गई है।

क्या गिरफ्तार होगी राखी?

राखी की जमानत याचिका का रिजेक्ट करते हुए सेशन कोर्ट जज श्रीकांत भोसले ने कहा- जो राखी ने किया वो गलत था। जिस तरह से उन्होंने अपने एक्स हसबैंड के वीडियोज सर्कुलेट कीं वो गलत मूव है। राखी पर इसी तरह का एक केस पहले से ही पेंडिंग है। इसलिए इनकी जमानत याचिका को खारिज किया जाता है। इस केस में किसी को भी छूट देना सही नहीं है। हालांकि, कोर्ट ने गिरफ्तारी का इंटीरिम प्रोटेक्शन बढ़ा दिया है। ये फैसला कोर्ट ने सुनवाई के कुछ सेशन्स के बाद लिया।

आदिल ने कराई थी एफआईआर दर्ज

इस केस में आदिल ने राखी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। आदिल का कहना था कि, राखी ने जिस तरह से उनकी सेक्शुअल वीडियोज को सर्कुलेट किया है, वो खराब हरकत है। सेक्शन 500 (डिफेमेशन), 34 (कॉमन इनटेंशन) सेक्शन 67ए (पब्लिशिंग सेक्शुअली एक्स्प्लीसिट मटीरियल इन इलैक्ट्रॉनिक फॉम) में एफआईआर दर्ज कराई थी। बता दें कि, जज भोसले का कहना था कि राखी ने जिन डिवाइसेस से चीजों को सर्कुलेट किया है, वो अबतक पुलिस सीज नहीं कर पाई है। डिवाइसेस अबतक राखी के पास ही हैं। उन्होंने कुछ भी सब्मिट नहीं किया है।

Created On :   12 Jan 2024 5:23 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story