मनोरंजन: बिग बॉस ओटीटी के बाद क्या बिग बॉस हिंदी से भी रिप्लेस होंगे सलमान खान? रितेश देशमुख ने किया खुलासा

बिग बॉस ओटीटी के बाद क्या बिग बॉस हिंदी से भी रिप्लेस होंगे सलमान खान? रितेश देशमुख ने किया खुलासा
  • रितेश देशमुख बिग बॉस मराठी के होस्ट के तौर पर नजर आएंगे
  • रितेश ने अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन के बीच सलमान खान के बारे में कुछ बोला
  • रितेश ने बिग बॉस को लेकर अपने विचार साझा किए

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड स्टार रितेश देशमुख की अपकमिंग मूवी ‘पिक’ 12 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए एक्टर कुछ दिनों से काफी बिजी नजर आ रहे हैं। इसी बीच एक इंटरव्यू के दौरान रितेश ने बिग बॉस शो के बारे में अपने विचार साझा किए हैं। साथ ही उन्होंने बिग बॉस हिंदी के होस्ट सलमान खान के बारे में भी टिप्पणी की। दरअसल, रितेश ने हाल ही में बिग बॉस मराठी के होस्ट महेश मांजरेकर की जगह ली है। बता दें वह ‘बिग बॉस मराठी 5’ को होस्ट करते हुए जल्द ही नजर आएंगे।

सलमान खान के लिए क्या बोले रितेश?

रितेश देशमुख ने सिध्दार्थ कनन के साथ एक इंटरव्यू किया। इस इंटरव्यू में सिध्दार्थ ने रितेश से पूछा कि क्या वह बिग बॉस हिंदी के होस्ट सलमान खान को रिप्लेस करना चाहते हैं या नहीं? जिसके जवाब में रितेश ने कहा कि सुपरस्टार सलमान खान आईकॉनिक हैं और उनकी जगह कोई दूसरा व्यक्ति नहीं ले सकता है। उन्होंने कहा, ये तो मैं जानता हूं और ये आप भी जान लें कि सलमान खान को बिग बॉस हिंदी से कोई रिप्लेस नहीं कर सकता है। सलमान की जगह कोई नहीं ले सकता। भाई एकलौते हैं। लो आईकॉनिक हैं।

रितेश को पसंद है बिग बॉस

बॉलीवुड स्टार रितेश देशमुख ने कई बार बिग बॉस शो के बारे में अपनी पसंद साझा की है। यहां तक की उन्होंने बिग बॉस सीजन 17 में आए एक कंटेस्टेंट की तरफदारी भी की थी। दरअसल शो में समर्थ जुरेल और उनकी गर्लफ्रेंड ईशा, अभिषेक कुमार नाम के कंटेस्टेंट की मेंटल हेल्थ का मजाक उड़ा रहे थे तब रितेश ने अभिषेक की तरफदारी की थी। रितेश ने विरोध करते हुए एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने मेंटल हेल्थ पर मजाक बनाने के लिए मना किया था।

इंटरव्यू में रितेश ने बताया कि वह बिग बॉस शो बहुत एंजॉय करते हैं। उन्होंने कहा,“मुझे बिग बॉस देखना पसंद है। बिग बॉस शो का एक ऐसा फॉर्मेट है जिसे मैं एंजॉय करता हूं। मैं हर चीज पर कमेंट नहीं करता हूं। लेकिन वो ऐसी चीज थी जिसपर कमेंट करना जरूरी हो गया था।”

Created On :   10 July 2024 12:46 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story