सेलेब्स ऑन सोशल मीडिया: ढोल-नगाड़ों के साथ बप्पा को सलमान ने किया विदा, आराध्या के साथ गणपति दर्शन के लिए पहुंची ऐश्वर्या राय, वीडियो वायरल

- ढोल-नगाड़ों के साथ बप्पा को सलमान ने किया विदा
- आराध्या के साथ गणपति दर्शन के लिए पहुंची ऐश्वर्या राय
डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड में इन दिनों सितारे गणेश चतुर्थी के जश्न में डूबे हुए हैं। गणपति बप्पा के स्वागत से लेकर विदाई तक का हर क्षण बॉलीवुड के सितारों के लिए भी बेहद खास होता है। इस बार भी भाईजान सलमान खान ने अपनी फैमिली संग धूमधाम से गणपति विसर्जन किया। हर साल की तरह इस बार भी उनकी छोटी बहन अर्पिता खान शर्मा ने बप्पा को अपने घर पर विराजित किया और पूरे खान परिवार ने मिलकर बप्पा के स्वागत और विदाई की रस्में निभाई। इसी बीच हाल ही में ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ मुंबई में जीएसबी गणपति समारोह में शामिल हुईं। दोनों की कई तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं।
सलमान ने शेयर किया वीडियो
सलमान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने परिवार के साथ बप्पा को विदा करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान सलमान खूब मस्ती कर रहे हैं। उन्हें डांस करते हुए भी देखा जा रहा है। वीडियो के कैप्शन में अभिनेता ने लिखा है- गणपति बप्पा मोर्या। 30 अगस्त को हुए विसर्जन के दौरान जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। हल्की बारिश के बावजूद खान फैमिली के चेहरे पर खुशियां साफ झलक रही थीं। इस जश्न में अर्पिता के पति आयुष शर्मा भी शामिल रहे जिन्होंने बप्पा की मूर्ति को विसर्जन के लिए लेकर गए।
बेटी के साथ ऐश्वर्या पहुंचीं गणेशोत्सव पंडाल
एक वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के साथ गणेशोत्सव पंडाल में भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने पहुंची। मां-बेटी की इस जोड़ी ने मुस्कुराते हुए फैंस का अभिवादन किया और पंडाल में प्रवेश करने से पहले कुछ सेल्फी लेने के लिए रुकीं। उन्हें देख कर उनके फैंस काफी खुश हुए। ऐश्वर्या राय सफेद ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जिसके साथ उन्होंने लाल लिपस्टिक और छोटी सी बिंदी लगाई थी। आराध्या पीले कुर्ते में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
Created On :   1 Sept 2025 12:25 PM IST