Reality Show Rise And Fall: युजवेंद्र चहल पर डांसर और कोरियोग्राफर धनश्री ने फिर कसा तंज! शो 'राइज एंड फॉल' के नए प्रोमो को देख उठे सवाल

- युजवेंद्र चहल पर डांसर और कोरियोग्राफर धनश्री ने फिर कसा तंज!
- शो 'राइज एंड फॉल' के नए प्रोमो को देख उठे सवाल
डिजिटल डेस्क, मुंबई। डांसर और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा इन दिनों एक नए रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' को लेकर चर्चा में हैं। लेकिन धनश्री गेम के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। धनश्री ने अपने रिएलिटी शो 'राइज एंड फॉल' के प्रोमो में एक बयान दिया जिसे सोशल मीडिया पर लोग उनके एक्स-हसबैंड और टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल से जोड़कर देख रहे हैं। और अपने अलग अलग रिएक्शन भी दे रहे हैं।
क्या बोलीं धनश्री?
शो ‘राइज एंड फॉल’ में धनश्री के साथ कई जाने-माने चेहरे भी शामिल हैं। इसे शार्क टैंक इंडिया के अशनीर ग्रोवर होस्ट कर रहे हैं। इस शो में सेलेब्रिटीज को पेंटहाउस और बेसमेंट जैसी दो अलग-अलग दुनियाओं में बांटा गया है। धनश्री का किरदार शुरू से ही हाइलाइट हो रहा है और अब अपने इस प्रोमो के बाद वो एक बार फिर से चर्चाओं में आ गई हैं। ‘राइज एंड फॉल’ नाम के शो के लेटेस्ट प्रोमो में धनश्री कहते हुए नजर आती हैं- 'क्वीन को स्टार बनने की जरूरत नहीं है, इंटरव्यू लेने वालों की लाइन पहले से लगी है। और वैसे भी, पेंटहाउस के सारे स्पोर्ट्स चैनल्स मैंने बंद कर दिए हैं।' धनश्री की इस लाइन को सीधे पूर्व पति चहल के साथ मामले को जोड़कर देखा गया।
सोशल मीडिया पर उठे सवाल
जैसे ही यह प्रोमो सामने आया, सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे युजवेंद्र चहल पर टिप्पणी बताया। लोगों का कहना है कि 'स्पोर्ट्स चैनल' वाला जिक्र दरअसल चहल की ओर इशारा है। देखते ही देखते ट्विटर और इंस्टाग्राम पर क्लिप वायरल हो गई और फैंस ने मीम्स की झड़ी लगा दी।
Created On :   1 Sept 2025 4:20 PM IST