फिल्म कलेक्शन: बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 की रफ्तार, चौथे दिन किया मात्र इतना कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 की रफ्तार, चौथे दिन किया मात्र इतना कलेक्शन
  • चौथे दिन फिल्म टाइगर 3 के कलेक्शन में आई गिरावट
  • चौथे दिन किया अब तक का सबसे कम कलेक्शन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सलमान खान और कटरीना कैफ स्टरारा फिल्म टाइगर 3 को सिनेमाघरों में रिलीज हुए चार दिन का समय बीत चुका है। पहले दिन सें फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही थी। रिलीज के दिन दिवाली होने के बावजूद भी फिल्म के सभी शोज फुल रहे थे। इसका रिजल्ट यह रहा की फिल्म दो दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही। लेकिन तीन दिन बाद फिल्म की कमाई एक दम से आधी हो गई है। जिसे देखकर मेकर्स की टेशन बढ़ गई है। फिल्म ने चौथे दिन अब तक की सबसे कम कमाई की है। तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है।

चौथे दिन किया इतना कलेक्शन

दिवाली के त्योहार के बावजूद थिएटर्स में सलमान की फिल्म टाइगर 3 देखने के लिए जमकर भीड़ पहुंचीं। 'टाइगर 3' ने पहले दिन 44.5 करोड़ रुपए के साथ ओपेनिंग की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 59 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। वहीं अब तीसरे दिन 42.50 करोड़ रुपए कमाए। अब फिल्म के चौथे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। फिल्म ने चौथे दिन 22 करोड़ का कलेक्शन किया है। टाइगर 3 अब 150 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। चौथे दिन के बाद फिल्म का कलेक्शन 169.50 करोड़ हो गया है। 300 करोड़ के बड़े बजट में बनी ये फिल्म अपनी आधी लागत निकाल चुकी है।

शाहरुख-ऋतिक का दमदार कैमियो!

निर्देशक मनीष शर्मा की 'टाइगर 3' एक एक्शन थ्रिलर है जिसमें सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी ने लीड रोल प्ले किया है। ये फिल्म टाइगर फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट है। 'टाइगर 3' में रेवती, सिमरन, रिद्धि डोगरा, विशाल जेठवा, कुमुद मिश्रा, रणवीर शौरी और आमिर बशीर ने भी अहम रोल प्ले किया है। फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ के एक्शन सीन्स के अलावा शाहरुख खान और ऋतिक रोशन का भी कैमियो है।

Created On :   16 Nov 2023 5:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story