Shefali Jariwala Funeral: पंचत्व में विलीन हुई शेफाली जरीवाल, पति पराग त्यागी ने माथा चूमा कर एक्ट्रेस को दी अंतिम विदाई, मां का रो-रो कर बुरा हाल

- पंचतत्व में विलीन हुई एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला
- एक्ट्रेस का शुक्रवार देर रात को हुआ निधन
- अंतिम विदाई देते भावुक हुए पति पराग त्यागी
डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस और कांटा लगा फेम शेफाली जरीवाल पंचतत्व में विलीन हो चुकी हैं। मुंबई के ओशिवारा शमशान भूमि में शनिवार को एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार किया गया। सोशल मीडिया पर शेफाली के अंतिम संस्कार से जुड़े कई सारे वीडियो सामने आए हैं। इनमें से एक वीडियो में शेफाली के पति और एक्टर पराग त्यागी और मां बेसुध और भावुक हालात में नजर आ रहे हैं।
पंचतत्व में विलीन हुई शेफाली जरीवाला
बता दें, शेफाली जरीवाला का शुक्रवार देर रात को निधन हो गया था। उनकी मौत के पीछे 42 साल की उम्र में शेफाली के दुनिया से अचनाक चले जाने से हर कोई सदमे में हैं। सोशल मीडिया पर शेफाली के अंतिम संस्कार से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में शेफाली की अर्थी के बगल में बैठी उनकी मां फूट-फूट कर रो रही हैं।
इसके बाद वीडियो में आगे शेफाली के पति पराग त्यागी रोते हुए उनके माथे को चूमते हैं। पराग का यह हाल देखकर हर कोई भावुक है। दुख की घड़ी में फैंस उन्हें हिम्मत रखने के लिए कह रहे हैं। वहीं, शेफाली को अंतिम विदाई देने उनके परिवार के अलावा टीवी के कई बड़े सितारे भी पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
शुक्रवार देर रात एक्ट्रेस को आया था कार्डिएक अरेस्ट
शेफाली जरीवाला की अंतिम संस्कार की सभी रस्में मुंबई स्थित उनके घर में निभाई गई। इस दौरान शेफाली के मुंहबोले भाई हिंदुस्तानी भाऊ भी नजर आए। उन्होंने भाई का फर्ज निभाते हुए रस्म निभाई। दरअसल बिग बॉस के बाद से शेफाली जरीवाला हर साल हिंदुस्तानी भाई को राखी बांधती थी। दोनों के बीच बेहद प्यारा बॉन्ड था। अब बहन को खोने का गम हिंदुस्तानी भाई सहन नहीं कर पा रहे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शेफाली जरीवाला की अचानक निधन के पीछे कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है। फिलाहल, उनकी मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट्स के सामने आने के बाद ही चल पाएगी।
बता दें, शेफाली जरीवाला का शुक्रार देर रात को उनके घर पर निधन हो गया था। जानकारी के मुताबिक, शेफाली को बेहोशी की हालात में उनकी पति पराग त्यागी हॉस्पिटल ले गए थे। जहां, डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।
Created On :   28 Jun 2025 10:31 PM IST