Box Office Collection: 430 करोड़ के पर हुई फिल्म 'स्पाइडर मैन 4’, ‘ओह माय डॉग’ की हालत बदतर, जानें बाकी फिल्मों का हाल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सिनेमाघरों में दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक कई फिल्में मौजूद है। इनमें मार्वल की 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' और क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' से लेकर लेटेस्ट रिलीज पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'ओह माय डॉग' और साउथ इंडियन फिल्म 'डीसी: द ब्लडी वैलेंटाइन' भी सिनेमाघरों में लगी हुई है। जानिए इन फिल्मों ने ‘स्पाडर मैन’ और ‘द ओडिसी’ को कलेक्शन में कितनी टक्कर दी है।
यह भी पढ़े -कंधे की चोट के बाद जूनियर एनटीआर की कल होगी सर्जरी, हैदराबाद के आईएमएस अस्पताल में होगा इलाज
‘ओह माय डॉग’ की हालत बदतर
‘ओह माय डॉग’ के लिए बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत ज्यादा खास नहीं रही। फिल्म की कमाई लगातार घटती जा रही है। कल मंगलवार को 5वें दिन इसने केवल 25 लाख की कमाई की। इसके साथ इसका टोटल कलेक्शन 3.75 करोड़ का हो गया है। पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘ओह माय डॉग’ 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म की कहानी इंसान और डॉग के इमोशनल रिश्ते पर है।
'डीसी: द ब्लडी वैलेंटाइन’ कलेक्शन
साउथ इंडियन फिल्म ‘डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन’ भी ‘ओह माय डॉग’ के साथ 7 अगस्त को रिलीज हुई है। लेकिन ‘ओह माय डॉग’ के मुकाबले ‘डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। कल मंगलवार को इसने 5.40 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 32.35 करोड़ का हो गया है।
स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ कलेक्शन
मार्वल मूवी ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कलेक्शन कर रही है। फिल्म ने कल 13वें दिन मंगलवार को 8.50 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 431.56 करोड़ का हो गया है। बता दें कि 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ पहली ऐसी फिल्म बन गई है, जिसने भारत में 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है।
Created On :   12 Aug 2026 9:58 AM IST












