Salman Khan Viral Video: मस्ती मूड में दिखे एक्टर सलमान खान, रिक्रिएट किया 'जीने के हैं चार दिन' का हुक स्टेप, खुशी से झूमे साथी दोस्त

मस्ती मूड में दिखे एक्टर सलमान खान, रिक्रिएट किया जीने के हैं चार दिन का हुक स्टेप, खुशी से झूमे साथी दोस्त
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म मातृभूमि को लेकर चर्चा में हैं। फैंस फिल्म की रिलीज के इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच एक्टर का एक वीडियो आजकल इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म मातृभूमि को लेकर चर्चा में हैं। फैंस फिल्म की रिलीज के इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच एक्टर का एक वीडियो आजकल इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस क्लिप में एक्टर अपने मशहूर गाने 'जीने के हैं चार दिन' पर परफॉर्म करते हुए दिख रहे हैं। वहीं उनके आस-पास मौजूद लोग उनके जबरदस्त परफॉर्मेंस के दौरान सीटी बजा रहे हैं।

वायरल वीडियो में क्या है?

वीडियो में सलमान नीली टी-शर्ट और डेनिम जींस पहने हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने लुक को ब्राउन जैकेट और फ्रेंच-स्टाइल हैट के साथ पूरा किया है। क्लिप की शुरुआत एक्टर के 'मुझसे शादी करोगी' फिल्म के गाने 'जीने के हैं चार दिन' के मशहूर हुक स्टेप को करने से होती है। जब सलमान आसानी से गाने पर थिरकते हैं, तो उनके आस-पास के लोगों को चीयर और सीटी बजाते हुए सुना जा सकता है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि वीडियो कब रिकॉर्ड किया गया था और फुटेज हाल का है या पुराना।

सलमान खान की अगली बड़ी फिल्म नयनतारा के साथ एक पैन-इंडिया एक्शन एंटरटेनर है, जिसका नाम अभी तय नहीं हुआ है। इसे फिलहाल SVC63 के नाम से जाना जा रहा है। वहीं एक्टर फिल्म मातृभूमि में भी नजर आने वाले हैं। पहले इस फिल्म का नाम बैटल और गलवान था।

'बिग बॉस 20' में कर रहे वापसी

टेलीविजन की बात करें तो, सलमान खान 'बिग बॉस 20' के होस्ट के तौर पर वापसी करने के लिए तैयार हैं, जिसका प्रीमियर 6 सितंबर, 2026 को कलर्स टीवी पर होगा और यह जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। मेकर्स ने सलमान वाले प्रोमो पहले ही जारी कर दिए हैं।

Created On :   12 Aug 2026 10:20 AM IST

Tags

Next Story