Samantha and Raj Nidimoru viral video: सामंथा और राज निदिमोरु के बीच दिखी प्यारी बॉन्डिंग, ‘मां इंटी बंगारम’ की सक्सेस पार्टी में कपल के हाई-फाइव ने जीता दिल

सामंथा और राज निदिमोरु के बीच दिखी प्यारी बॉन्डिंग, ‘मां इंटी बंगारम’ की सक्सेस पार्टी में कपल के हाई-फाइव ने जीता दिल
सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु इन दिनों अपनी फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ की सक्सेस को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस खास मौके पर मंगलवार को हैदराबाद में फिल्म की पूरी टीम के साथ सक्सेस मीट रखी गई

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु इन दिनों अपनी फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ की सक्सेस को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस खास मौके पर मंगलवार को हैदराबाद में फिल्म की पूरी टीम के साथ सक्सेस मीट रखी गई जिसमें फिल्म की पूरी स्टारकास्ट नजर आई। इस दौरान सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु के बीच खास बॉन्डिंग देखने को मिली। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

सामंथा-राज की बॉन्डिंग ने जीता फैंस का दिल

इस इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सामंथा और राज के बीच एक प्यारा सा पल देखने को मिला। वीडियो में राज सामंथा की तरफ हाई-फाइव के लिए हाथ बढ़ाते हैं। सामंथा उन्हें देखकर मुस्कुराती हैं और हाई-फाइव करती हैं। दोनों इसके बाद आपस में बातें करते और मुस्कुराते हुए भी नजर आए। इस मौके पर सामंथा लाल रंग की ड्रेस में नजर आईं। वीडियो में उनका बेबी बंप भी साफ दिखाई दे रहा था। जैसे ही दोनों का हाई-फाइव वाला वीडियो सामने आया। कई लोगों ने इसे कपल की बॉन्डिंग की प्यारी झलक बताया। वहीं कुछ फैंस ने सामंथा के लिए राज के सपोर्ट की भी तारीफ की।

सामंथा की फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ ने दुनियाभर में 100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म का निर्देशन नंदिनी रेड्डी ने किया है, जबकि इसकी कहानी राज निदिमोरु ने लिखी है। सामंथा फिल्म में लीड रोल निभाने के साथ-साथ इसकी प्रोड्यूसर भी हैं।19 जून को रिलीज हुई यह फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फीमेल सेंट्रिक तेलुगु फिल्मों में शामिल हो गई है। फिल्म ने अनुष्का शेट्टी की 2009 में आई फिल्म ‘अरुंधती’ को भी पीछे छोड़ दिया है।

Created On :   12 Aug 2026 12:18 PM IST

Tags

Next Story