Advance Booking: सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' से ज्यादा इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' की एडवांस बुकिंग, चौंका देगा कलेक्शन

सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 से ज्यादा इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 की एडवांस बुकिंग, चौंका देगा कलेक्शन
इस इंडिपेंडेंस डे पर सिनेमाघरों में बड़ा क्लैश देखनो को मिलने वाला है। क्योंकि सनी देओल की मच अवेटेड 'बंटवारा 1947' और इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' इस शुक्रवार, 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इस इंडिपेंडेंस डे पर सिनेमाघरों में बड़ा क्लैश देखनो को मिलने वाला है। क्योंकि सनी देओल की मच अवेटेड 'बंटवारा 1947' और इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' इस शुक्रवार, 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं। दोनों फिल्में अलग-अलग जॉनर की हैं और इनके ट्रेलर रिलीज के बाद से इनका काफी बज भी क्रिएट हो चुका है। इन सबके बीच 'बंटवारा 1947' और 'आवारापन 2' की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। लेकिन इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' शानदार कलेक्शन कर रही है।

'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग रिपोर्ट

'बंटवारा 1947' में सनी देओल ने लीड रोल प्ले किया है। विभाजन के दर्द पर बनी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं दरअसल इसके ट्रेलर को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इन सबके बीच फिल्म की एडवांस बुकिंग की बात करें तो खबरों के मुताबिक 'बंटवारा 1947' के हिंदी 2डी फॉर्मेट में बुधवार सुबह 7 बजे तक 8 हजार 384 टिकटों की सेल हुई है। इसी के साथ इसने एडवांस बुकिंग में बिना ब्लॉक सीटों के 28.24 लाख की कमाई कर ली है। वहीं ब्लॉक सीटों के साथ इसकी प्री सेल से हुई कमाई 1.03 करोड़ पहुंच गई है। अभी फिल्म की रिलीज में दो दिन बचे हैं ऐसे में इसकी एडवांस बुकिंग में और तेजी आने की पूरी उम्मीद है।

‘आवारापन 2’ ने एडवांस बुकिंग

इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ एक रोमांटिक एक्शन थ्रिलर सीक्वल फिल्म है। फिल्म के म्यूजिक को पहले ही दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं इसके ट्रेलर के बाद से फैंस में फिल्म को लेकर काफी एक्साइटमेंट हैं। खबरों के मुताबिक ‘आवारापन 2’ के फर्स्ट डे के शो के लिए अब तक 2डी फॉर्मेट में 35 हजार 324 टिकटों की प्री सेल हो चुकी है। इसी के साथ इसने देशभर में प्री टिकट सेल से बिना ब्लॉक सीटों के 1.24 करोड़ की कमाई कर डाली है। वहीं ब्लॉक सीटों के साथ इसकी प्री टिकट सेल की कमाई 2.61 करोड़ रुपये हुई है।

Created On :   12 Aug 2026 10:29 AM IST

Tags

Next Story