Haiwaan Teaser: रिलीज हुआ फिल्म 'हैवान' का टीजर, खिलाड़ी से खलनायक बने अक्षय कुमार, जानें कब होगी रिलीज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अक्षय कुमार इन दिनों आगामी फिल्म 'हैवान' को लेकर सुर्खियों में हैं। जब से फिल्म की अनाउंसमेंट हुई है फैंस सैफ और अक्षय को एक साछ देखना चाहते हैं। खिलाड़ी इसमें खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, सैफ अली खान भी उनके साथ लीड रोल निभाते नजर आएंगे। 'हैवान' का टीजर आज बुधवार को रिलीज कर दिया गया है।
क्या बोले अक्षय कुमार?
अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से टीजर रिलीज किया है। इसके साथ एक्टर ने कैप्शन लिखा है, 'वह खतरे को सुनता है। मैं ही खतरा हूं। अब जीत किसकी होगी? हीरो या हैवान'? यह फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म 'हैवान' का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। आज टीजर के जरिए उन्होंने इस फिल्म की पहली झलक दर्शकों को दिखाई है। टीजर में देखा जा सकता है कि सैफ अली खान दिव्यांग की भूमिका में हैं। वे अंधे हैं और छड़ी लेकर चल रहे हैं। खून से लथपथ एक हाथ नजर आता है, मानो कोई मदद के लिए पुकार रहा हो। अक्षय कुमार बेफिक्र से फुटबॉल से खेलते दिख रहे हैं। टीजर में कोई डायलॉग नहीं है। सिर्फ एक खौफनाक सी ट्यून है। सैफ अली खान और अक्षय कुमार की झलक है।
Created On :   12 Aug 2026 1:48 PM IST












