Udta Teer And Etha Release Date Announced: अब ‘टॉक्सिक’ से नहीं होगी फिल्म ‘ईठा’ की टक्कर, रिलीज डेट बढ़ी आगे, आयुष्मान की ‘उड़ता तीर’ की भी रिलीज डेट अनाउंस

डिजिटल डेस्क, मुंबई। यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ और श्रद्धा कपूर फिल्म ‘ईठा’ दोनों ही ऐसी फिल्म है जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दोनों फिल्मों का ही फर्स्ट लुक देखकर फैंस एक्साइटेड हो गए थे। पहले ये दोनों फिल्में इसी महीने में लगभग साथ में रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब मंगलवार को बॉलीवुड की दो मच अवेटेड फिल्मों की रिलीज डेट मेकर्स ने अनाउंस की है। जहां एक और आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ के मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट कंफर्म हो गई है। वहीं दूसरी तरफ श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ के मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा ली। जानें अब ये दोनों फिल्में कब रिलीज होगीं ?
यह भी पढ़े -किशोर कुमार से शादी, फिर मिथुन का साथ… किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं योगिता बाली की लव लाइफ
कब रिलीज होगी फिल्म ‘उड़ता तीर’?
फिल्म ‘उड़ता तीर’ से आयुष्मान खुराना और सारा अली खान एक बार फिर पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। यह एक स्पाई-कॉमेडी फिल्म है जो 9 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन आकाश ए. कौशिक ने किया है। वहीं फिल्म में निर्माताओं की लंबी लिस्ट है। फिल्म का निर्माण करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, गुनीत मोंगा कपूर और अचिन जैन मिलकर कर रहे हैं।
कब रिलीज होगी फिल्म ‘ईठा’?
श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म लावणी साम्रज्ञी विठाबाई नारायणगावकर के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने पांच दशक तक लावणी लोककला को अपना जीवन समर्पित किया। पहले यह फिल्म इसी महीने 28 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, जहां इसकी टक्कर 26 अगस्त को रिलीज होने जा रही मल्टीस्टारर फिल्म 'टॉक्सिक' होनी थी। अब मेकर्स ने इसे 4 दिसंबर 2026 को रिलीज करने का फैसला किया है।इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। फिल्म में श्रद्धा के अलावा रणदीप हुड्डा और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
Created On :   12 Aug 2026 11:48 AM IST













