'दंगल गर्ल' का निधन: 19 साल की उम्र में सुहानी भटनागर का अचानक हुआ निधन, आमिर की फिल्म दंगल में निभाया था छोटी बबीता का रोल

19 साल की उम्र में सुहानी भटनागर का अचानक हुआ निधन, आमिर की फिल्म दंगल में निभाया था छोटी बबीता का रोल
  • 19 साल की उम्र में सुहानी भटनागर का अचानक हुआ निधन
  • आमिर की फिल्म दंगल में निभाया था छोटी बबीता का रोल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। आमिर खान की फिल्म 'दंगल' में छोटी बबीता फोगाट का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का निधन हो गया है। सिर्फ 19 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। इख खबर को सुनने ते बाद हर कोई हैरान रह गया है। बता दें कि,एक्ट्रेस मौत की वजह उनकी पूरी बॉडी में फ्लूड जमा होना बताया जा रहा है। वह काफी समय से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थीं।

इस जगह होगा एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार

सुहानी भटनागर की मौत की वजह उनकी पूरी बॉडी में फ्लूड जमा होना बताया जा रहा है। कुछ समय पहले सुहानी का एक्सीडेंट हो गया था, जिससे उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था। इलाज के दौरान उन्होंने जो दवाएं लीं, उसका उन पर साइड इफेक्ट हुआ और धीरे-धीरे उनके शरीर में फ्लूड जमा होने लगा। वह काफी समय से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थीं। आज सुहानी का अंतिम संस्कार फरीदाबाद के सेक्टर-15 अजरौंदा श्मशान घाट पर किया जाएगा।

यह भी पढ़े -आमिर के बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी ने जापान में साप्पोरो के स्नो फेस्टिवल को किया एन्जॉय

एक्टिंग से पहले पूरी करना चाहती थीं पढ़ाई

सुहानी भटनागर बॉलीवुड की मशहूर चाइल्स आर्टिस्ट थीं। उन्हें आमिर खान स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म दंगल (2016) में बबीता फोगाट के जूनियर वर्जन का रोल निभाया था। दंगल के बाद सुहानी के पास कई फिल्मों के ऑफर आए, लेकिन उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक लेने का फैसला किया। वह अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहती थी। कई इंटरव्यू में सुहानी ने बताया था कि पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में लौटने का प्लान बनाया है।

यह भी पढ़े -सलमान खान और साउथ के यह डॉयरेक्टर लाएंगे बॉक्स ऑफिस पर सुनामी! साल 2025 में रिलीज होगी धमाकेदार एक्शन फिल्म

सोशल मीडिया पर एक्टिव थी एक्ट्रेस

सुहानी इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती थीं। हालांकि, उनकी आखिरी पोस्ट नवंबर 2021 की थी अपनी आखिरी पोस्ट में उन्होंने कुछ सन-किस्ड सेल्फी शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, "नवंबर??" सुहानी भटनागर की अचानक मौत से हर किसी को सदमा पहुंचा है। तमाम सेलेब्स और फैंस सुहानी को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजली दे रहे हैं।

यह भी पढ़े -राजकुमार संतोषी, सनी और आमिर की तिकड़ी पहली बार साथ


Created On :   17 Feb 2024 10:26 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story