अपकमिंग फिल्म: मृणाल और अदिवी शेष की 'डकैत' का टीजर रिलीज, अनुराग कश्यप का भी दिखा शानदार लुक, जाने कब होगी रिलीज

- मृणाल और अदिवी शेष की 'डकैत' का टीजर रिलीज
- अनुराग कश्यप का भी दिखा शानदार लुक
- जाने कब होगी रिलीज
डिजिटल डेस्क, मुंबई। एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर इन दिनों फिल्म डकैत के लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में मृणाल के अपोजिट अदिवी शेष नजर आने वाले हैं। फिल्म के कास्ट के फर्स्ट लुक पहले ही रिलीज कर दिए गए थे। अब मेकर्स ने फिल्म का टीजर भी जारी कर दिया है। टीजर में फिल्म की स्टारकास्ट अदिवी शेष, मृणाल ठाकुर और अनुराग कश्यप नजर आ रहे हैं। प्यार और धोखे की कहानी में तीनों मिल कर एक्शन का तड़का लगाते दिखाई देने वाले हैं। फिल्म डकैत से अनुराग कश्यप तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे हैं। डायरेक्टर से एक्टर बने अनुराग कश्यप इससे पहले तमिल फिल्मों में काम कर चुके हैं।
कैसा है फिल्म का टीजर
1 मिनट 1 सेकंड के इस टीजर की शुरूआत अदिवी शेष के एक वाइस ओवर से होती है। जबकि मृणाल ठाकुर की आखों में आंसू हैं और वो परेशान दिखती हैं। वाइस ओवर में कहता है, ‘जूलियट तेरे साथ सबने बहुत गलत किया है। जिस पर भी तूने भरोसा किया, उसने तुम्हे धोखा दिया। लेकिन फिक्र मत कर, अब मैं आ गया हूं। अब कोई नहीं बचेगा। बचेगी तो बस तेरी बर्बादी।’ टीजर से पता चलता है कि फिल्म की कहानी कहीं न कहीं प्यार और धोखे पर बेस्ड होने वाली है। टीजर में अनुराग कश्यप भी एक झलक दिखे हैं। जो कहीं न कहीं फिर से फिल्म में निगेटिव किरदार में लग रहे हैं।
फिल्म स्टार कास्ट
शेनिल देव के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अदिवी शेष, मृणाल ठाकुर और अनुराग कश्यप के अलावा प्रकाश राज, अतुल कुलकर्णी, सुनील, जैन मैरी खान और कामाक्षी भास्करला जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। डकैत में पहले श्रुति हासन अदिवी शेष के सथ लीड रोल में थीं, लेकिन बाद में उन्होंने फिल्म से किनारा कर लिया। इसके बाद अब मृणाल ठाकुर फिल्म में लीड रोल में नजर आ रही हैं। फिल्म 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।
Created On :   26 May 2025 4:35 PM IST