लोकसभा चुनाव 2024: मतदान करने फिल्म की शूटिंग छोड़ रूस से वापस लौटे थलापति विजय, रजनीकांत-धनुष ने भी दिया वोट

मतदान करने फिल्म की शूटिंग छोड़ रूस से वापस लौटे थलापति विजय, रजनीकांत-धनुष ने भी दिया वोट
  • लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग आज
  • मतदान करने रूस से वापस लौटे थलापति विजय,
  • रजनीकांत और धनुष ने भी दिया वोट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आज शुक्रवार, 19 अप्रैल से हो रहा है। जिसमें देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। इस चरण में 1625 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मतदान करना हर नागरिक की जिम्मेदारी और हक है। ऐसे में हमारे सितारे इस जिम्मेदारी से कैसे पीछे रह सकते हैं। जैसे ही शुक्रवार को लोकसभा चुनाव 2024 शुरू हुआ और तमिलनाडु में मतदान हुआ तो साउथ के कई दिग्गज सितारे वोट डालकर अपनी जिम्मेदारी निभाते नजर आए। सुपरस्टार रजनीकांत, अभिनेता धनुष समेत कई सितारे वोट डालते नजर आए हैं और फैंस से भी अपना वोट डालने का आग्रह किया है।

एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रजनीकांत को भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच शुक्रवार तड़के चेन्नई के एक मतदान केंद्र पर पहुंचते देखा जा सकता है। जैसे ही स्थानीय लोगों को उनके आसपास अभिनेता की मौजूदगी की भनक लगीं। वे मतदान केंद्र पर जमा हो गए और जैसे ही अभिनेता अंदर आए, फैंस ने उन्हें घेर लिया। उन्होंने अपने प्रशंसकों से भी जिम्मेदारी से मतदान करने और अपने नेताओं को चुनने के अपने अधिकार का सही इस्तेमाल करने का आग्रह किया।

यह भी पढ़े -राजस्थान सीएम ने डाला वोट, कहा-बीजेपी दोहराएगी इतिहास


मतदान करने के लिए एक्टर धनुष भी मतदान केंद्र पर पहुंचे और जैसे ही वह अपनी कार से बाहर निकले, उन्हें पुलिस ने घेर लिया और अभिनेता को तुरंत अंदर ले गए, जहां उन्होंने अपना वोट डाला। स्थानीय लोग अपने क्षेत्र में स्टार को देखकर उत्साहित हो गए और अभिनेता को उनके प्रशंसकों और मीडिया ने घेर लिया।

तमिल एक्टर सिवाकार्तिकेयन भी वोट डालने पोलिंग स्टेशन पहुंचे। रजनीकांत की तरह उन्होंने भी मीडिया के सामने फैंस से वोट डालने की अपील की।

यह भी पढ़े -यूपी में पहले चरण के लिए कई दिग्गजों ने डाले वोट


तमिल एक्टर अजित कुमार और शिवकार्तिकेयन को भी सुबह सबसे पहले चेन्नई में वोट डालते देखा गया। तमिलनाडु उन पहले राज्यों में से एक है, जहां सात चरण के लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ। तमिल नाडु के सुपरस्टार कमल हासन ने भी वोट किया। एक्टर चेन्नई के कोयम्बेडु के पोलिंग स्टेशन पर पहुंचे।

यह भी पढ़े -मध्य प्रदेश के 6 संसदीय क्षेत्र में नौ बजे तक 15 फीसदी मतदान


कॉलीवुड सुपरस्टार थलापति विजय हर बार चुनावों में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करते हैं। अभिनेता रूस में चल रही अपनी फिल्म 'गोट' - ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल द टाइम की शूटिंग से ब्रेक लेकर इंडिया लौटे हैं। खबर है कि अभिनेता वोट करने के लिए भारत लौटे हैं। एक्टर विजय सेतुपति ने भी मतदान केंद्र पहुंच कर वोट दिया और तस्वारें भी क्लिक करवाईं।



Created On :   19 April 2024 5:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story