मनोरंजन: दर्शकों के दिलों पर चला दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' का जादू, आज से नेटफ्लिक्स पर कर रही स्ट्रीम

दर्शकों के दिलों पर चला दिलजीत दोसांझ की फिल्म अमर सिंह चमकीला का जादू, आज से नेटफ्लिक्स पर कर रही स्ट्रीम
  • 12 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 'अमर सिंह चमकीला'
  • लोगों को पसंद आ रही मूवी
  • सोशल मीडिया पर फैंस पोस्ट कर रहे रिव्यू

डिजिटल डेस्क, मुंबई। दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ स्टारर फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' 12 अप्रैल से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर रही है। इस फिल्म को रिलीज होने का फैंस लंबे समय से वेट कर रहे थे। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी पंजाब के फेमस रॉकस्टार अमर सिंह की लाइफ पर बेस्ड है। इस फिल्म में दिलजीत दोसांज अमर सिंह का रोल प्ले कर रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में परिणिति चोपड़ा उनकी पत्नी का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म को देखने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दर्शक रिव्यू पोस्ट कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर लोग शेयर कर रहे रिव्यू

फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' देखने वाले दर्शक केरेक्टर्स और स्टोरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस फिल्म पर लोग काफी प्यार लुटा रहे हैं। लोगों को फिल्म की कहानी काफी पसंद आ रही है। अमर सिंह चमकीला में दिलजीत दोसांझ और परिणिति चोपड़ा के दमदार परफॉर्मेंस के अलावा इम्तियाज अली के डायरेक्शन की भी तारीफ की जा रही है।

मूवी क्रिटिक अश्विनी कुमार ने फिल्म का रिव्यू दिया है। उन्होंने लिखा कि यह अब तक बेस्ट बायोपिक है।

सोशल मीडिया एक्स पर कई यूजर्स फिल्म का रिव्यू शेयर कर रहे हैं। इनमें से एक यूजर ने लिखा, "इम्तियाज अली इज बैक। फिल्म में दिलजीत दोसांझ और परिणिति चोपड़ के शानदार अभिनय को 40 साल तक याद रखा जाएगा।"

एक अन्य यूजर ने फिल्म के रिव्यू में लिखा, "फिल्म में ए आर रहमान के गानों ने मूवी में चार चांद लगा दिए हैं।"

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 'अमर सिंह चमकीला' इम्तियाज अली की पहली डेब्यू फिल्म है। इससे पहले बॉक्स ऑफिस पर इम्तियाज अली के निर्देशन में रिलीज हुई फिल्में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। जब हैरी मेट सेजल और 'लव आज कल' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी।

जानिए कौन थे अमर सिंह चमकीला

पंजाब इंडिस्ट्री में अमर सिंह चमकीला काफी पॉपुलर और जाने माने सिंगर रहे हैं। उन्हें पंजाब में रॉकस्टार के नाम मे भी जाना जाता है। उन्होंने कई लोक गीत गाए थे। इसके अलावा उनके गानों ने हाईएस्ट सेलिंग सॉग्स का रिकॉर्ड बनाया था। अमर सिंह चमकीला का जन्म साल 1960 में हुआ था। वह बचपन से ही गाना गाने के शौकिन रहे थे। अमर सिंह केवल 20 साल की उम्र में शानदार मुकाम पा लिया था। 8 मार्च साल 1988 में अमर सिंह की 27 साल की उम्र में हमलावरों ने हत्या कर दी थी। आज उन्हें इस दुनिया से गए हुए 35 साल बीत चुके हैं। मगर, आज तक उनके हत्यारों के बारे में कुछ जानकारी हासिल नहीं हो पाई है।

Created On :   12 April 2024 3:52 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story