मनोरंजन: इस फेस्टीव सीजन थिएटर्स में जाकर देखिए शाहरुख खान की फिल्म 'बाजीगर', एक्टर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट

इस फेस्टीव सीजन थिएटर्स में जाकर देखिए शाहरुख खान की फिल्म बाजीगर, एक्टर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट
  • होली के मौके पर थिएटर्स में रिलीज हो रही 90 के दशक की कई फिल्में
  • शाहरुख खान की बाजीगर भी हो रही रिलीज
  • देखिए अपने नजदीकी सिनेपोलिस थिएटर्स में

हाल ही में थिएटर्स में बॉलीवुड की कई क्लासिक फिल्में रिलीज हो रही है। देश में होली के मौके पर हर सिनेमाघरों में 'रेट्रो फिल्म फेस्टिवल' सेलीब्रेट किया जा रहा है। इसमें बेस्ट फिल्मों को थिएटर्स में लगाया जा रहा है। इन्हीं में से एक बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के करियर की ऑल टाइम हिट फिल्में भी शामिल की गई है। एक्टर की 90 की एक्शन-थ्रिलर और संस्पेंस पर बेस्ड सुपरहिट फिल्म 'बॉजीगर' फिल्म रिलीज की गई है। यह फैंस की अब तक की सबसे बहतरीन फिल्मों में से एक मानी जाती है। आज भी लोग इसे टीवी पर बड़े उत्साह के साथ देखते हैं।

90 के दशक में शाहरुख की इस फिल्म का इतना ज्यादा क्रैज था कि हर कोई इसके देखने के लिए बेकरार रहता था। बाजीगर में शाहरुख खान ने विलेन का रोल प्ले करके फैंस पर अपनी एक्टिंग का जादू चलाया था। ऐसे में होली के मौके पर बाजीगर में शाहरुख खान और काजोल की सुपरहिट जोड़ी को फिर से देखकर आप एक अलग ही एक्सपीरियंस ले सकते हैं।



शाहरुख ने शेयर किया पोस्ट

इस बारे में शाहरुख खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्रम पर अपने ऑफिशियल से जानकारी दी थी। उन्होंने बाजीगर का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "फ्लैशबैक का जादू सिल्वल स्क्रीन पर फिर से देखने के लिए तैयार हो जाएं। आपका इनवाइट कर रहा हूं उस मोमेंट को जीने के लिए जो रेट्रो फिल्म फेस्टिवल विद आइकॉनिक बॉलीवुड क्लासिक बाजीगर देखकर होगा। आपके नजदीकी सिनेमाघरों में बाजीगर।"


1993 में रिलीज हुई थी फिल्म

फिल्म बाजीगर साल 1993 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को अब्बास-मस्तान ने डायरेक्ट किया था। इसके अलावा इस फिल्म से एकट्रेस शिल्पा शेट्टी ने बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म के लीड रोल में शाहरुख खान और काजोल दिखाई दिए थे। यह फिल्म एक्शन, थ्रिलर और स्सपेंस के जॉनर पर आधारित है। इस फिल्म में लोगों को शाहरुख खान का किरदार काफी पसंद आया था।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म 4 करोड़ में बनाई गई थी। इस फिल्म ने 32 करोड़ रुपए की कमाई की थी। फिल्म में शाहरुख के विलेन के किरदार ने लोगों का दिल तो जीता ही। साथ ही, काजोल के साथ रोमांटिक अंदाज ने मूवी में चार चांद लगा दिए थे। इस फिल्म को आप सिनेपोलिस थिएटर्स में देखकर एन्जॉय कर सकते हैं।


Created On :   22 March 2024 3:06 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story