Akshay kumar Fan Fest: फैन मीट में ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार से पूछा ऐसा सवाल कहा- ‘मुझे प्यार करते हो या…’, जवाब सुनकर हैरान हुई एक्ट्रेस

फैन मीट में ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार से पूछा ऐसा सवाल कहा- ‘मुझे प्यार करते हो या…’, जवाब सुनकर हैरान हुई एक्ट्रेस
  • फैन मीट में ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार से पूछा ऐसा सवाल
  • जवाब सुनकर हैरान हुई एक्ट्रेस

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अक्षय कुमार ने मंगलवार को अपना 58वां जन्मदिन सेलिब्रेश किया। अक्षय कुमार ने जन्मदिन के मौके पर एक फैन मीट रखा था। इस मौके पर अक्षय कुमार ने फैंस से मुलाकात की, उनके सवालों के जवाब दिए। इसी मौके पर अक्षय कुमार के साथ उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना भी पहुंची। इस मौके पर ही ट्विंकल ने सवाल किया, ‘अक्षय तुम ज्यादा प्यार करते हो या फैंस को?’ इस पर अक्षय कुमार ने बड़ा सोच-समझकर जवाब दिया। जिसे सुनकर एक्ट्रेस हैरान रह गई।

अक्षय ने मजेदार जवाब से हैरान हुई ट्विंकल

अक्षय कुमार ने ट्विंकल के सवाल के जवाब में कहा- ‘फैंस फैंस।’ इस पर फैंस ने खूब जोश मचाया। यह जवाब सुनकर ट्विंकल ने अक्षय कुमार को प्यार भरी चपत लगा दी। पत्नी की मार खाकर भी अक्षय कुमार मुस्कुराते दिखे। फैन मीट में अक्षय कुमार ने अपने फैंस को काफी एंटरटेन भी किया। बता दें कि, अपने जन्मदिन पर अक्षय कुमार ने पैपराजी और मीडिया को रिटर्न गिफ्ट भी दिया। वह पैपराजी संग मस्ती और मजाक करते भी दिखे। साथ ही एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अक्षय कुमार ने हर उस शख्स का शुक्रिया अदा किया, जिसने उन पर भरोसा किया।

अक्षय कुमार वर्कफ्रंट

अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला भी दिखाई देंगे। इसके अक्षय कुमार फिल्म ‘भूत बंगला’ और ‘हेरा फेरी 3’ भी कर रहे हैं। 'हेरा फेरी 3' में उनके साथ परेश रावल, सुनील शेट्टी नजर आएंगे। कुछ महीनों पहले उनकी एक कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ भी रिलीज हुई।

Created On :   10 Sept 2025 12:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story