अपकमिंग फिल्म: विजय देवरकोंडा की फिल्म 'किंगडम' की रिलीज डेट का एलान, रश्मिका मंदाना ने किया रिएक्ट

विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम की रिलीज डेट का एलान, रश्मिका मंदाना ने किया रिएक्ट
  • फिल्म 'किंगडम' की रिलीज डेट का एलान
  • विजय देवरकोंडा का दिखा एक्शन अवतार
  • रश्मिका मंदाना ने किया रिएक्ट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा इन दिनों फिल्म किंगडम को लेकर चर्चा में है। बीते दिनों फिल्म का प्रोमो रिलीज किया गया था जिसमें विजय एक्शन अवतार में नजर आए थे। जिसके बाद फैंस बेसब्री से फिल्म की रिलीज के इंतजार कर रहे हैं। अब मेकर्स ने इसकी रिलीज तारीख की घोषणा कर दी है और फिल्म इसी जुलाई महीने में आने वाली है। वहीं विजय देवरकोंडा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड रश्मिका मंदाना भी अपने आप को अभिनेता की तारीफ करने से रोक नहीं पाई। और स्टोरी लगाकर खुशी जाहिर करती नजर आईं हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म?

विजय देवरकोंडा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो उनकी आगामी फिल्म 'किंगडम' का नया प्रोमो है। इसकी शुरुआत में एक्टर को ऑफिसर की वर्दी में देखा गया। हालांकि, इसके बाद एक्टर को कैदी के अवतार में भी दिखाया गया, जिसमें वो अपने हक की लड़ाई लड़ते दिख रहे हैं। फिर एक्टर का एक्शन अवतार भी दिखा। पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि 'किंगडम' 31 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में कई भाषाओं में रिलीज होगी। किंगडम फिल्म में विजय देवरकोंडा के अलावा भाग्यश्री बोरसे मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन गौतम तिन्नानुरी ने किया है।

रश्मिका मंदाना ने की तारीफ

विजय देवरकोंडा की फिल्म 'किंगडम' का टीजर आते ही उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वहीं एक्टर की रूमर्ड गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। स्टोरी में एक्ट्रेस ने अभिनेता की पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा, ‘बहुत बढ़िया, शुभकामनाएं। चलो जश्न की तैयारी करते हैं।’



Created On :   8 July 2025 12:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story