कौन होगा बिग बॉस का विनर? आज होगा फैसला, एल्विश और अभिषेक मल्हान रेस में सबसे आगे

कौन होगा बिग बॉस का विनर? आज होगा फैसला, एल्विश और अभिषेक मल्हान रेस में सबसे आगे
  • आखिरी पड़ाव पर पहुंचा शो
  • 9 बजे से शुरू होगा ग्रेंड फिनाले
  • सितारों का लगेगा जमावड़ा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस ओटीटी-2 को आज अपना विनर मिल जाएगा। शो का ग्रैंड फिनाले जियो सिनेमा पर रात 9 बजे से स्ट्रीम होना शुरू हो चुका है। बिग बॉस का यह सीजन अभी तक के सबसे चर्चित सीजनों में से एक रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार दर्शकों ने अपने पसंदीदा प्रतिभागी को रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग की है, जिसे सबसे ज्यादा वोट मिले होंगे वही इस सीजन का विनर बनेगा। इसके साथ ही शो के विनर को मिलने वाले कैश प्राइज के अमाउंट का भी खुलासा हुआ है। विनर को ट्रॉफी के साथ 25 लाख रूपये मिलेंगे। फिनाले में जगह बनाने वाले टॉप-5 कन्टेस्टेंट अभिषेक मलहान, पूजा भट्ट, एल्विश, मनीषा रानी और बेबीका हैं। इन्हीं पांच में से किसी एक को आज विजेता का खिताब मिलेगा।

बता दें कि बीते रविवार को में शो से एक बुरी खबर भी सामने आई थी। जिसके मुताबिक फाइनलिस्ट अभिषेक मल्हान की तबीयत खराब होने के कारण अभिषेक को हॉस्पिटल में एडमिट तक करवाना पड़ा था। अभिषेक की बहन प्रेरणा ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को इस बारे जानकारी दी थी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था कि, ''अभी पता चला कि अभिषेक ठीक नहीं और शायद अस्पताल में भर्ती है। इसीलिए आज रात वह आप सभी के लिए परफॉर्म नहीं कर पाएगा। उन्होंने पूरे सीजन में हमारा भरपूर एंटरटेनमेंट किया है। उनके जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना करें।"

इलाज कराकर वापस लौटे अभिषेक

अभिषेक मलहान की तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाना पड़ा था। बिग बॉस ओटीटी-2 से आई इस खबर ने शो के फैंस को मायूस कर दिया था। लेकिन इस बीच एक अच्छी खबर भी आई कि अभिषेक इलाज कराकर बिग बॉस हाउस में लौट चुके हैं हालांकि वो फिनाले में परफॉर्मेंस नहीं कर पाएंगे।

एल्विश के एंट्री से बढ़ा कॉम्पिटीशन

बिग बॉस ओटीटी-2 के शुरूआत से हीं अभिषेक दर्शकों के सबसे पसंदीदा और एक स्ट्रांग कंटेंडर रहें। फुकरा इंसान शो के विजेता के रेस में सबसे आगे चल रहे थे लेकिन एलविश की एंट्री ने शो में नया ट्विस्ट ला दिया। एल्विश शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर इंटर हुए थे। बिग बॉस में उनके अलग अंदाज ने दर्शकों का ध्यान खींचा और जबरदस्त फैन फॉलोइंग के चलते फुकरा इंसान के सामने एलविश एक स्ट्रांग कॉम्पीटीटर के तौर पर खड़े हो गए।

विनर के रेस में अभिषेक और एल्विश सबसे आगे

वोटिंग ट्रेंड को देखें तो फुकरा इंसान अभिषेक मलहान और एलविश यादव विनर के होर में सबसे आगे चल रहे हैं। ट्रेंड को देखते हुए कई लोग यह मानकर बैठे हैं कि इन्हीं दोनों में से कोई एक विनर का खिताब हासिल करेंगे। इन दोनों के बाद पूजा भट्ट को इस खिताब का दावेदार माना जा रहा है।

इंफ्लुएंसर्स के नाम रहा यह सीजन

बिग बॉस के इस सीजन में इंफ्लूएंसर्स ने खूब धूम मचाई है। टॉप-5 में भी तीन सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर एलविश, अभिषेक और मनीषा रानी ने जगह बनाई है। बिग बॉस फैंस के लिए यह सीजन काफी इंटरटेनिंग रहा है। सीजन में इन इंफ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के तड़के ने शो को इंटरेस्टिंग बना दिया।

Created On :   14 Aug 2023 4:38 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story