- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- अहमदाबाद विमान हादसे से जोड़ कर...
फैक्ट चेक: अहमदाबाद विमान हादसे से जोड़ कर वायरल हो रहा एआई वीडियो, कहीं आप भी तो नहीं खा गए धोखा?

- अहमदाबाद प्लेन क्रैश के नाम पर वीडियो वायरल
- असल में एआई जनरेटेड है क्लिप
- रिवर्स सर्च में पता चली सच्चाई
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अहमदाबाद विमान हादसे से जोड़ कर एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पोस्ट में दो वीडियो वाले कोलाज में विमान को दुर्घटनाग्रस्त होते देखा जा सकता है। पहली वीडियो में एक फ्लाइट रनवे पर टकराती है और अचानक धमाका होता है। वहीं, दूसरे वीडियो में विमान को तेज रफ्तार से जमीन की ओर आता है। फिर क्लिप में आग का गोला नजर आता है। यूजर्स इस वीडियो को कई प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से शेयर कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह वीडियो 12 जून को अहमदाबाद में हुए प्लेन हादसे का है। आपको बता दें कि, यह दावा पूरी तरह से गलत है। असल में इसे एआई की मदद से क्रिएट किया गया है जिसे लोग असली समझ रहे हैं।
क्या हो रहा है वायरल?
'नूपुर शर्मा समर्थक' नामक फेसबुक यूजर ने वायरल पोस्ट अपने अकाउंट पर शेयर कर लिखा, अहमदाबाद विमान हादसे का लाइव वीडियो आया सामने #ahmedabad #aeroplanecrash crash
क्या है वायरल वीडियो के पीछे की सच्चाई?
वायरल वीडियो की सच्चाई पता लगाने के लिए हमने स्क्रीनशॉट्स निकाल कर गूगल लेंस की मदद से सर्च किया। ऐसा करने पर हमें 'जी न्यूज' का आधिकारिक 'एक्स' हैंडल मिला। यहां पर वायरल वीडियो शेयर की गई थी। रनवे पर विमान के क्रैश होने वाली वीडियो को एआई क्रिएटेड बताया गया है। लेकिन वायरल वीडियो में एआई का लोगो हटा दिया है। इससे यह साफ होता है कि दो में से एक वीडियो असली नहीं है।
मालूम हो कि, यह हादसा भारतीय इतिहास का सबसे बड़ा विमान हादसा बताया जा रहा है। अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-171 के क्रैश होने से 241 लोगों की मौत हो गई। विमान में क्रू मेंबर्स को मिला कर कुल 242 लोग सवार थे। यह प्लेन क्रैश हो कर सीधा एक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से टकराया जिसके चलते 20 से 25 ट्रेनी डॉक्टरों की मौत की खबर है।
Created On :   17 Jun 2025 3:21 PM IST