- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- भारत के नाम पर किया जा रहा...
फैक्ट चेक: भारत के नाम पर किया जा रहा बांग्लादेश का वीडियो शेयर, रिवर्स सर्च में पता चला सच

- बांग्लादेश की घटना भारत के नाम से वायरल
- रिवर्स सर्च में सामने आई सच्चाई
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। क्लिप में एक शख्स को काले रंग का बुर्खा बहने देखा जा सकता है। यूजर्स इस वीडियो को अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर कर दावा कर रहे हैं कि यह व्यक्त असल में रोहिंग्या मुसलमान है जो कि भारत में हिंदू के घर चोरी करने के मकसद से घुसा और पकड़ा गया। आपको बता दें कि, भारत से जोड़ कर यह जो दावा किया जा रहा है वह फर्जी है। हमने रिवर्स सर्च में पाया कि यह घटना बांग्लादेश की है।
सोशल मीडिया पर क्या हो रहा है वायरल?
'Vikram Bundela' नामक फेसबुक यूजर ने वायरल वीडियो अपने अकाउंट पर शेयर कर लिखा कि, एक रोहिंग्या मुसलमान को एक हिंदू के घर में चोरी करने के लिए घुसते हुए पकड़ा गया। ये सब गलत काम बुर्के की आड़ में करते है।
क्या है वायरल वीडियो के पीछे की सच्चाई?
वायरल वीडियो की सच्चाई पता लगाने के लिए हमने वीडियो के स्क्रीनशॉट निकाले और उन्हें गूगल लेंस की मदद से सर्च किया। ऐसा करने पर हमें बांग्लादेश की वेबसाइ 'prothomalo' मिली। यहां पर 24 जुलाई को वायरल वीडियो से संबंधित खबर पब्लिश की गई थी। रिपोर्ट में लिखा है, वह काला हिजाब, हाथ-पैरों में मोज़े और बुर्का पहने रोहिंग्या शरणार्थी शिविर में घुसने की कोशिश कर रही थी। हालांकि, पुलिस की तलाशी के बाद पता चला कि वह पुरुष है। वह रोहिंग्या शिविर में रहती है। निगरानी से बचते हुए शिविर से निकलकर वापस घुसने की कोशिश करते हुए उसे पकड़ लिया गया।
रिपोर्ट में आगे लिखा है कि यह घटना बुधवार रात टेकनाफ के हनीला स्थित शालबागान पुलिस चौकी पर हुई। उसने महिला का वेश धारण करके रोहिंग्या शरणार्थी शिविर में घुसने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस को उसके व्यवहार पर शक होने पर उसे रोक लिया गया और पूछताछ की गई। एक समय, जब उसने अपना बुर्का उतारा तो उसकी असली पहचान सामने आ गई। फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वह व्यक्ति शिविर का निवासी रोहिंग्या है। उसका नाम राशिद अहमद (27) है। वह कॉक्स बाजार के टेकनाफ के हनीला स्थित रोहिंग्या शरणार्थी शिविर संख्या 26 के फरीद अहमद का बेटा है।
Created On :   30 July 2025 2:30 PM IST