- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- बिहार में लोगों पर नहीं गिरा पुल,...
फैक्ट चेक: बिहार में लोगों पर नहीं गिरा पुल, वायरल वीडियो एआई की मदद से की गई जनरेट, रिवर्स सर्च में पता चली सच्चाई

- बिहार के नाम पर वीडियो वायरल
- लोगों पर पुल के गिरने का दावा फर्जी
- रिवर्स सर्च में सामने आया सच
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर आए दिन एआई निर्मित तस्वीरें और वीडियो वायरल होती ही रहती हैं। अब यूजर्स एक बार फिर एआई क्लिप को असली समझ कर तेजी से शेयर कर रहे हैं। वीडियो में कुछ लोगों को पुल बनाते हुए देखा जा सकता है। फिर ब्रिज अचानक से टूट कर लोगों पर गिर जाता है। यूजर्स इस वीडियो को अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर कर दावा कर रहे हैं कि यह घटना बिहार की है। लेकिन हमने अपनी जांच में पाया कि यूजर्स जिस क्लिप को असली समझ कर शेयर कर रहे हैं वह असल में एआई की मदद से क्रिएट की गई है।
क्या हो रहा है वायरल?
'RN News Live' नामक फेसबुक यूजर ने वायरल वीडियो शेयर कर लिखा, बिहार में एक और घटना डबल इंजन की सरकार बिहार को बर्बाद कर के ही छोड़ेगी वैसे भी क्या किसी सरकारी अधिकारी या सांसद,मंत्री का बेटा थोड़ी न मारता है यह तो आम जनता हमेशा मारी जाती है। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली है कि ये घटना छपरा जिला का है और कितने लोगों के साथ घटना घटी है अभी इसकी।जानकारी नहीं है।
क्या है वायरल पोस्ट के पीछे की सच्चाई?
वायरल वीडियो की सच्चाई पता लगाने के लिए हमने सबसे पहले स्क्रीनशॉट्स निकाल कर गूगल लेंस की मदद से सर्च किया। ऐसा करने पर हमें 'World Of AI-MASTER' नाक का यूट्यूब चैनल मिला। यहां पर इसी वीडियो को शेयर कर फेक बताया है। डिस्क्रिप्शन में लिखा है- यह एक AI-जनरेटेड काल्पनिक वीडियो है। वास्तविक घटनाओं पर आधारित नहीं है। केवल दृश्य कहानी और सुरक्षा जागरूकता के लिए बनाया गया है। इतना ही नहीं बल्कि हमने इस वीडियो को एआई डिटेक्टर टूल की मदद से सर्च किया। जिसके मुताबिक, वीडियो एआई की मदद से बनाई गई है।
Created On :   26 Jun 2025 2:58 PM IST