फैक्ट चेक: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच वीडियो गेम का क्लिप वायरल, असली समझ कर लोग कर रहे शेयर

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच वीडियो गेम का क्लिप वायरल, असली समझ कर लोग कर रहे शेयर
  • भारत-पाक तनाव के बीच गेम का वीडियो वायरल
  • देखी जा सकती हैं मिसाइल्स
  • रिवर्स सर्च में पता चली सच्चाई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान ने हाल ही में भारत की सीमा में कई ड्रोन्स, मिसाइल्स और रॉकेट्स दागे हैं। वहीं, भारतीय सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच सोशल मीडिया पर लगातार वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इस क्रम में यूजर्स एक क्लिप तेजी से शेयर कर रहे हैं जिसमें मिसाइल्स को देखा जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि यह दृश्य भारत-पाक तनाव के वक्त का है। आपको बता दें कि, यह वीडियो गेम का है। दरअसल, दोनों देशों के बीच 22 अप्रैल से तनातनी शुरू हुई जब जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमला हुआ। इस हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई। टीआरएफ ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।

क्या हो रहा है वायरल?

‘Jitesh Kumar Yadav’ नामक फेसबुक यूजर 8 मई को वायरल वीडियो अपने अकाउंटर पर शेयर कर लिखा- भारतीय सेना ने शुरू किया अभियान, भारत पाकिस्तान का आखिरी युद्ध शुरू, अब पाकिस्तान का नक्शा बदला जाएगा, भारतीय मिसाइलों का स्वाद लो अब पाकिस्तानियों, अब कोई दया, कोई क्षमा नहीं।”

यह भी पढ़े -क्या सरकार की ओर से 'वन स्टूडेंट वन लैपटॉप' योजना के तहत सभी विद्यार्थियों को फ्री लैपटॉप दिए जा रहे हैं? जानें वायरल दावे का सच

क्या है वायरल वीडियो के पीछे की सच्चाई?

वायरल वीडियो के पीछे की सच्चाई पता लगाने के लिए हमने सबसे पहले स्क्रीनशॉट्स को गूगल लेंस की मदद से सर्च किया। ऐसा करने पर हमें ‘Compared Comparison’ नाम का आधिकारिक यूट्यूब चैनल मिला। इस चैनल पर वायरल वीडियो 19 फरवरी 2022 को ही अपलोड की जा चुकी है। यहां से मिली जानकारी के मुताबिक, वीडियो आर्मा गेम का है। दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच 22 अप्रैल 2025 को तनाव शुरू हुआ। लेकिन यह वीडियो 2022 में ही अपलोड की जा चुकी है।

Created On :   12 May 2025 9:58 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story