- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- बाइक सवाल पर हमला करते शख्स का...
फैक्ट चेक: बाइक सवाल पर हमला करते शख्स का वीडियो वायरल, पंजाब की घटना को पश्चिम बंगाल के नाम पर किया जा रहा वायरल

- पंजाब का वीडियो वायरल
- यूजर्स कर रहे फर्जी सांप्रदायिक दावा
- रिवर्स सर्च में पता चला सच
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तूल पकड़ता जा रहा है। क्लिप में एक शख्स को बाइक पर जा रहे व्यक्ति को तलवार से मारते हुए देखा जा सकता है। व्यक्ति पर हमला होता देख उसके परिवार के लोग उनसे बचाने के लिए पहुंचते हैं। यूजर्स इस वीडियो को अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर कर दावा कर रहे हैं कि घटना पश्चिम बंगाल की है। आपको बता दें, हमने जांच में पाया कि यह क्लिप पंजाब का है। लेकिन कुछ लोग इसे झूठे दावा कर पश्चिम बंगाल के नाम से जोड़ते हुए वायरल कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर क्या हो रहा है वायरल?
'Pinki Bhaiya' नामक एक्स यूजर ने वायरल वीडियो अपने अकाउंट पर शेयर कर लिखा, देखो हिंदुओं, यह वीडियो पश्चिम बंगाल में हिंदुओं की हालत को दर्शाता है, दिखा रहा है कि हमारे हिंदू वहां कैसे रह रहे हैं। जहां हिंदुओं की आबादी घटेगी और मुसलमानों की आबादी बढ़ेगी, वहां हिंदुओं का इसी तरह कत्लेआम होगा। जागो हिंदुओं, अपनी संख्या कम मत होने दो।
यह देखलो हिन्दुओ यह वीडियो पश्चिम बंगाल में हिन्दुओं की स्थिति को दर्शाती है कि वहाँ हमारे हिन्दू किस प्रकार रह रहे हैं, जहां हिन्दू घटेगा मुसलमान बढ़ेगा वहां हिन्दू को इसी प्रकार काटा जाएगाजाग जाओ हिन्दुओ अपनी संख्या को घटने मत दो#pmmodiinuk pic.twitter.com/VRC9GGZk6c— Pinki Bhaiya (@BHUPENDER_HRD) August 13, 2025
क्या है वायरल वीडियो के पीछे की सच्चाई?
वायरल वीडियो की सच्चाई पता लगाने के लिए हमने स्क्रीनशॉट्स ले कर गूगल लेंस की मदद से सर्च किया। ऐसा करने पर हमें 'Punjab News' का आधिकारिक यूट्यूब चैनल मिला। यहां मिली जानकारी के मुताबिक, घटना पंजाब की है। डिस्क्रिप्शन में लिखा है, सुबह करीब 9:40 बजे कपिला कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी पर कृपाण से बेरहमी से हमला कर दिया। जब पीड़ित की पत्नी और मां ने उसे बचाने की कोशिश की, तो आरोपी ने उन पर भी कृपाण से हमला कर दिया। इससे पति, पत्नी और मां गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
Created On :   16 Aug 2025 1:07 PM IST