फैक्ट चेक: AI जनरेडेट है मगरमच्छ पर बैठे शख्स का वीडियो, असली समझ कर लोग कर रहे शेयर

AI जनरेडेट है मगरमच्छ पर बैठे शख्स का वीडियो, असली समझ कर लोग कर रहे शेयर
  • मगरमच्छ पर सवार शख्स का वीडियो फेक
  • एआई की मदद से किया गया क्रिएट
  • रिवर्स सर्च में पता चली सच्चाई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तूल पकड़त जा रहा है। क्लिप में एक शख्स को भगवा रंग के कपड़े पहने देखा जा सकता है। वह एक मगरमच्छ के ऊपर बैठ के पानी में आगे चले जाते हैं। यूजर्स इस वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर कर दावा कर रहे हैं कि यह शख्स एक मंदिर के पुजारी हैं जो मगरमच्छ पर बैठ कर जा रहे हैं। आपको बता दें कि, यह दावा पूरी तरह झूठा है। असल में यह वीडियो एआई की मदद से क्रिएट किया गया है। लोग इसे असली समझ कर शेयर कर रहे हैं।

क्या हो रहा है वायरल?

'Monikaraj' नामक 'एक्स' यूजर ने वायरल वीडियो अपने अकाउंट पर शेयर कर लिखा, देखिए सनातन धर्म की ताकत, पुजारी महाराज को मंदिर तक बैठाकर ले जाता है मगरमक्ष।

यह भी पढ़े -UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल, देखें किस वीडियो को असली समझ कर लोग कर रहे शेयर?

क्या है वायरल पोस्ट के पीछे की सच्चाई?

वायरल वीडियो देखने में ही असली नहीं लग रही है। इसलिए हमने एआई डिटेक्टर टूल की मदद से सच्चाई सामने लाने की कोशिश की। AltFreezing के मुताबिक, वायरल वीडियो 98% एआई की मदद से क्रिएट की गई है।

इससे यह साफ होता है कि मगरमच्छे पर बैठे शख्स का वीडियो फेक है। लोग इसे असली समझ कर तेजी से शेयर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन एआई तस्वीरों को शेयर कर झूठ फैलाया जाता है। हाल ही में एक विशाल नेल कटर की तस्वीर वायरल हो रही थी। जिसे लोग असली मान कर शेयर कर रहे थे। लेकिन असल में उसे एआई की मदद से क्रिएट किया गया था।

Created On :   13 Jun 2025 4:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story