- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- Fake News: क्या केक खाने से हुई 6...
Fake News: क्या केक खाने से हुई 6 लोगों की मौत ?
By - Bhaskar Hindi |24 July 2019 2:45 AM GMT
Fake News: क्या केक खाने से हुई 6 लोगों की मौत ?
डिजिटल डेस्क। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक फोटो काफी वायरल हो रहा है। फोटो को लेकर दावा किया जा रहा है कि केक खाने से 6 लोगों की मौत हो गई। फेसबुक पर इसे AIMMIM Bharuch Gujarat ने शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, दुकान पर दिया केक ऑर्डर, केक खाते ही पूरे परिवार ने तोड़ा दम। मुंबई के विरार में हुई घटना। इनके इस पोस्ट को 400 से ज्यादा लोग लाइक और दो हजार से ज्यादा लोग शेयर कर चुके हैं।
भास्कर हिंदी टीम ने जब जांच की तो पता चला कि ये फोटो मुंबई की नहीं है। वहीं तस्वीर में दिख रहे लोगों का केक खाने से मरने का कोई लेना देना नहीं है। दरअसल परिवार ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या की थी। सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा गलत है।
Created On :   23 July 2019 1:51 PM GMT
Next Story