लड़की पर 13 सेकेंड में 8 बार चाकू से वार, लव जिहाद का फेक वीडियो वायरल 

Girl stabbed 8 times in 13 seconds, fake video of love jihad goes viral
लड़की पर 13 सेकेंड में 8 बार चाकू से वार, लव जिहाद का फेक वीडियो वायरल 
फर्जी खबर लड़की पर 13 सेकेंड में 8 बार चाकू से वार, लव जिहाद का फेक वीडियो वायरल 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि सड़क पर बैग लटकाएं तीन लड़कियां कहीं से आते हुए दिख रही हैं। इसी दौरान बीच सड़क के किनारे खड़ा एक लड़का, पास आता है और एक लड़की पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करने लगता है। इस वीडियों में दावा किया जा रहा है कि बिहार के गोपालगंज में "लव जिहाद" का विरोध करने पर गुड्डा असरफ अली नाम के एक व्यक्ति ने आठवी क्लास की छात्रा को दिनदहाड़े चाकू से छलनी कर दिया।

अप्रत्यक्ष रुप से वीडियों में यह बताने की कोशिश की गई है कि इस मामले में लड़का मुस्लिम है और लड़की हिंदू है। वायरल वीडियों के सच को जानने के लिए इंडिया टुडे ने जांच में पाया कि यह वीडियों गोपालगंज का ही है लेकिन वीडियों में "लव जिहाद" का जो दावा किया गया है वह दावा गलत है इसमें "लव जिहाद" जैसी कोई बात नहीं है।  इस मामले में आरोपी लड़का और पीडि़ता दोनों ही मुस्लिम समुदाय से है। इस बात की पुष्टि गोपालगंज पुलिस ने "आजतक" से बात करके की है।

खबरों में बताया जा रहा है कि यह घटना गोपालगंज के प्रतापगढ़ गाँव में 19 दिसंबर 2021 को हुई थी। जिसमें असरफ अली नाम के एक व्यक्ति का बेटा गुड्डा कक्षा आठवी की छात्रा को छेड़ता रहता था। पीडिता रोज अपने गाँव से गुड्डा के गाँव पढ़ने के लिए जाती थी। परिवार वालों ने कई बार आरोपी के घर पर शिकायत की उसके बाद भी गुड्डा उनकी लड़की को परेशान करता रहा। लड़की के विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा पर 13 सेकेंड में 8 बार वार किया था। गंभीर हालात में लड़की को 
अस्पताल में भर्ती करवाया था।

गोपालगंज के सदर एसडीओपी संजीव कुमार ने बताया कि यह मामला "लव जिहाद" का नहीं है। क्योंकि आरोपी और पीड़िता दोनों एक ही समुदाय से है। सोशल मीडिया, फेसबुक और ट्विटर पर वायरल वीडियों में किया गया दावा गलत साबित हुआ।
 

Created On :   27 Dec 2021 10:37 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story