क्या ज्ञानवापी सर्वे का विरोध करने पर पुलिस से पिट रहा है युवक, जानें वायरल विडियो का सच

Is the youth getting beaten up by the police for opposing the Gyanvapi survey
क्या ज्ञानवापी सर्वे का विरोध करने पर पुलिस से पिट रहा है युवक, जानें वायरल विडियो का सच
फैक्ट चैक क्या ज्ञानवापी सर्वे का विरोध करने पर पुलिस से पिट रहा है युवक, जानें वायरल विडियो का सच

डिजिटल डेस्क, भोपाल। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। विडियो में पुलिसकर्मी एक युवक की पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं। लोग इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर कह रहे हैं जिस युवक को पुलिस पीट रही है वह मुस्लिम धर्म का है। इसके यह भी दावा किया जा रहा है कि युवक यह कह रहा था कि चाहे जो हो जाए, वह ज्ञानवापी का सर्वे नहीं होने देगा। युवक के ऐसा कहने पर पुलिस वाले उसे सबक सिखाने के लिए पीट रहे हैं।
बता दें कि बीते दिनों बनारस की कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे  का आदेश दिया था। सर्वे होने के बाद हिंदू पक्ष की तरफ से यहां शिवलिंग और मुस्लिम पक्ष की तरफ से फव्वारा होने का दावा किया जा रहा था। 
वायरल विडियो को लोग ज्ञानवापी मामले से जोड़कर शेयर कर रहे हैं। विडियो में सड़क पर अफरा तफरी का माहौल दिख रहा है और पुलिस वाले सफेद कपड़े पहने एक आदमी को पकड़कर पीट रहे हैं। पुलिस से मार खाता दिख रहा युवक चीख भी रहा है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए एक फेसबुक यूजर ने लिखा, ज्ञानवापी का सर्वे नही होने देंगे बस इतना ही कहा था अब्दुल ने, योगी की पुलिस ने मंत्रोच्चारण कर बीच सड़क पर अबदुल का सर्वे कर दिया।

पड़ताल – हमारी टीम ने इस वीडियो की जांच की। हमने जब इस वायरल वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च किया तो सारी सच्चाई सामने आ गई। दरअसल, ये वीडियो अभी का नहीं बल्कि एक साल पुराना यानि 2021 का है। इस वीडियो को समाजवादी पार्टी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से 3 जुलाई 2021 को शेयर किया गया था। 

 
विडियो के साथ कैप्शन भी था जिसमें लिखा था, प्रयागराज में मुख्यमंत्री के आदेश पर सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस का बर्बर लाठीचार्ज घोर निंदनीय!  सत्ता के दमन से मिली जीत का खोखला जश्न ज्यादा दिन तक न चल पाएगा। प्रदेश का युवा, किसान, महिलाएं, बेटियां 2022 में सपा सरकार बनायेंगे। सपा कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन और उन पर हुई लाठीचार्ज की खबर उस समय अखबारों में भी प्रकाशित हुई थीं। 

इससे साफ है कि ज्ञानवापी मामले से जोड़कर शेयर किया जाने वाला यह विडियो एक साल पुराना है। 
  
  
 

Created On :   2 Jun 2022 5:23 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story