Fake News: क्या लॉकडाउन के कारण मंदिर में हुई पुलिस वाले की पिटाई? जानें वायरल वीडियो का सच

Police man beaten in temple due to lockdown video viral cwe channel the great khali
Fake News: क्या लॉकडाउन के कारण मंदिर में हुई पुलिस वाले की पिटाई? जानें वायरल वीडियो का सच
Fake News: क्या लॉकडाउन के कारण मंदिर में हुई पुलिस वाले की पिटाई? जानें वायरल वीडियो का सच

डिजिटल डेस्क। देश में चल रहे लॉकडाउन के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में एक पुलिसकर्मी को कुछ लोग पीटते हुए दिख रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि पुलिसकर्मी मंदिर में लोगों को लॉकडाउन तोड़ने से रोक रहा था। इसलिए उसे पीटा गया। 

किसने किया शेयर?
फेसबुक पर वीडियो को Mohmmad Khan ने शेयर किया है। पोस्ट में कैप्शन है, मंदिर में पिटता कानून। पुलिस वाले को केवल इसलिए पीटा गया क्योंकि वो मंदिर में लॉकडाउन के पालन को तोड़ने पर रोक लगा रहा था। पुलिस क्या अब इन पर भी कार्यवाही करवाएंगे और खासकर केजरीवाल को बोले एफआईआर दर्ज करें। अब कहा है केजरीवाल अब कहा है गोदी मीडिया अब कहा है सब लोग। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

                                       

क्या है सच?

भास्कर हिंदी टीम ने पाया कि वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। पड़ताल में वायरल वीडियो CWE नाम के यूट्यूब चैनल पर मिला। CWE एक रेसलिंग एंटरटेनमेंट कंपनी है। जिसकी स्थापना WWE के स्टार The Great Khali ने की थी। वायरल वीडियो इसी चैनल का है। जिसे 18 जून 2019 को अपलोड किया गया था

 

                            

वीडियो में पुलिस की वर्दी में दिख रहे शख्स का नाम मनीष दुबे है। CWE के यूट्यूब चैनल पर मनीष के कई और वीडियो देखे जा सकते हैं। 

निष्कर्ष: यह साफ है कि वायरल वीडियो का लॉकडाउन से कोई लेना देना नहीं है। 

Created On :   4 April 2020 7:07 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story