- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- No Fake News: प्रियंका गांधी ने...
No Fake News: प्रियंका गांधी ने पहना क्रॉस, जानें क्या है सच
By - Bhaskar Hindi |30 March 2019 3:08 AM GMT
No Fake News: प्रियंका गांधी ने पहना क्रॉस, जानें क्या है सच
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें दिख रहा है कि उन्होंने क्रॉस पहना हुआ है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि, जनेऊधारी दत्तात्रेय ब्राह्मण की जनेऊधारी बहन के गले में मंगलसूत्र की जगह क्रॉस लटका हुआ है। बोलती है मैं गंगा की बेटी हूं। एक नंबर की फर्जी फैमिली।
इस फोटो को Modi Government नाम के फेसबुक पेज ने शेयर किया है। इस पोस्ट को कई बार शेयर किया जा चुका है।
दरअसल असली फोटो 17 फरवरी 2017 को उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनावों के दौरान एक रैली में खींची गई थी। प्रियंका ने अपने गले में क्रॉस नहीं पहना था। उनकी तस्वीर को फोटोशॉप से एडिट किया गया था।
Created On :   30 March 2019 7:05 AM GMT
Next Story