- Dainik Bhaskar Hindi
- Fake News
- Sambit Patra targeted Priyanka Gandhi by sharing the incomplete part of the rally video! see the truth.
फर्जी खबर: संबित पात्रा ने रैली का अधूरा हिस्सा शेयर कर प्रियंका गांधी पर साधा निशाना, देखें क्या है वायरल वीडियो का सच!
डिजिटस डेस्क, नई दिल्ली। प्रियंका गांधी कुछ समय से लगातार रैली कर रही हैं, इसी बीच भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। संबित पात्रा ने 14 अक्टूबर को ट्वीटर पर 1 मिनट 40 सेकंड का एक वीडियो अपलोड किया है।
यह वीडियो दो फ्रेम में देखा जा सकता है। पहले फ्रेम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश सिंह बघेल, प्रियंका गांधी वाड्रा संग अन्य कांग्रेस नेता मौजूद हैं।
So Priyanka Vadra and Congress ..did this in their Varanasi Rally on 14 Oct to appease … pic.twitter.com/2Mz83sh0Ur
— Sambit Patra (@sambitswaraj) October 14, 2021
वीडियो में जो बात दिखाने की कोशिश की गई है वो यह है कि स्टेज पर मुस्लिम धर्म से जुड़ी प्रार्थना सुनाई दे रही है, जिसको लेकर दूसरे फ्रेम में कुछ लोग रिपोर्टर से बात करते समय कह रहे हैं “यह वही कांग्रेस है जो हिन्दूओं की देश में ब्राह्मण हितैषी बन रही है वही आज अपने मंच से जो अज़ान करवाती है। क्या यह कांग्रेस ब्राह्मणों की रक्षा करेगी? जो अपने हिन्दू की रक्षा नहीं कर रही है वो अज़ान मंच से करवा रही है।” वहीं इस वीडियो के साथ संबित पात्रा ने लिखा “तो प्रियंका वाड्रा और कांग्रेस ने, 14 अक्टूबर को अपनी वाराणसी रैली में खुश करने के लिए ऐसा किया” इसे उन्होंने अपने फेसबुक पर भी शेयर किया है।
इस वीडियो को और भी ट्वीटर यूजर ने शेयर करते हुए लिखा “यह मंच से बजाया गया था? पिंकी को आइडिया किसने दिया? सेकुल@रिज्म के चक्कर में पूरा खेला हो गया”।
That was played from stage?
— Apsara
Who gave the idea to Pinky ? Secul@rism ke chakkar me poora khela ho gaya #CONgressMuktBharat #कांग्रेस_देश_के_लिए_घातक_है pic.twitter.com/WbLrGNSjx9
क्या है वीडियो का सच?
गूगल पर इस वीडियो को की-वर्ड्स सर्च करने से रैली की एक पूरी वीडियो मिली जो 1 घंटे 29 सेकंड का है। 10 अक्टूबर को वाराणसी में किसान न्याय रैली का है यह वीडियो वीडियो के शुरुआत में ही बताया जाता है की सभी धर्मों की प्रथना से इस रैली का आगाज होगा। सबसे पहले हिन्दू धर्म के मंत्रोच्चार से शुरुआत की जाएगी। वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा संबोधन की शुरुआत संस्कृत श्लोक से करती हैं।
संबित पात्रा द्वारा अपलोड किया गया वीडियो पूरे वीडियो का मात्र एक छोटा हिस्सा है, इस वीडियो को राजधर्म नाम के यूट्यूब चैनल द्वारा 11 अक्टूबर को अपलोड किया गया था।
इन सब मीडिया रिपोर्ट को देखने के बाद यह बात साफहो जाती है कि वीडियो के कुछ हिस्से को शेयर कर प्रियंका गांधी वाड्रा पर मुस्लिम तुष्टीकरण का गलत आरोप लगाया जा रहा है।
भोपाल: रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में पांचवां वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के वूमेन डेवलपमेंट सेल द्वारा 5वां वूमेन एक्सिलेंस अवार्ड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सुश्री अनुभा श्रीवास्तव (आईएएस), कमिश्नर, हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट विभाग, मध्य प्रदेश , विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ रूबी खान, डायरेक्टर, डायरेक्टोरेट आफ हेल्थ सर्विसेज, सुश्री रवीशा मर्चेंट, प्रिंसिपल डिजाइनर, ट्रीवेरा डिजाइंस, बट ब्रहम प्रकाश पेठिया कुलपति आरएनटीयू उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स, प्रो-चांसलर, आरएनटीयू एंड डायरेक्टर, आइसेक्ट ग्रुप आफ यूनिवर्सिटीज ने की।
इस अवसर पर सुश्री अनुभा श्रीवास्तव ने महिलाओं को अपनी बात रखने एवं निर्णय क्षमता को विकसित करने पर जोर दिया। महिलाओं को अपने व्यक्तिगत विकास की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर भी अपने विचार साझा किए। डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि हमारे जीवन में महिलाओं का एक अहं रोल होता है। चाहे वो रोल हमारी मां के रूप में हो या फिर बहन या पत्नी के रूप में। हमें हर रूप में महिला का साथ मिलता है। लेकिन ऐसा काफी कम होता है जब हम इन्हें इनके कार्य के लिए सम्मानित करते हैं। ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हमें यह अवसर देता है कि हम अपने जीवन की महिलाओं को उनके कार्यों और उनके रोल के लिए सम्मानित करें। इसी तारतम्य में आरएनटीयू पांचवां वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड से इन्हें सम्मानित कर रहा है।
डॉ रूबी खान ने महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं अपने स्वास्थ्य का ध्यान कैसे रखें इसकी जानकारी दी। वहीं सुश्री रवीशा मर्चेंट ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त रहने एवं किसी भी परिस्थिति पर हार ना मानना एवं परिवार और काम में संतुलन बनाए रखने के विषय में विस्तृत जानकारी दी। डॉ ब्रम्ह प्रकाश पेठिया ने देश की बढ़ती जीडीपी में महिलाओं का अहम योगदान माना। उन्होंने बताया कि जल थल एवं हवाई सीमा में भी विशेष योगदान महिलाएं दे रही हैं।
कार्यक्रम में रायसेन और भोपाल जिले की शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को वूमेन एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया। साथ ही पूर्व में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता महिलाओं को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ संगीता जौहरी, प्रति-कुलपति, आरएनटीयू ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संयोजन एवं समन्वयन नर्सिंग एवं पैरामेडिकल विभाग की अधिष्ठाता एवं महिला विकास प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ मनीषा गुप्ता द्वारा किया गया। मंच का संचालन डॉ रुचि मिश्रा तिवारी ने किया।