FAKE NEWS:अब तो जानवरों को भी कांग्रेस रास नहीं आती! जानें क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई

Truth behind the viral video of Congress MLA who fall from camel
FAKE NEWS:अब तो जानवरों को भी कांग्रेस रास नहीं आती! जानें क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई
FAKE NEWS:अब तो जानवरों को भी कांग्रेस रास नहीं आती! जानें क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव का माहौल चरम पर है। पूरी मीडिया इस समय सियासी बयानबाजियों और पार्टियों के दावों से भरी हुई है। इन्हीं सब के बीच एक कथित कांग्रेसी नेता का फनी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक फेसबुक यूजर द्वारा दावा किया जा रहा है कि राजस्थान में एक कांग्रेस विधायक प्रचार करते हुए ऊंट पर से गिर गए। साथ ही यूजर ने कैप्शन लिखा कि अब तो जानवरों को भी कांग्रेस रास नहीं आती है। वायरल हो रहे वीडियो की जांच की गई तो माजरा कुछ और ही निकला।

"राजस्थान में कांग्रेस विधायक हरि सिंह चुनाव प्रचार में ऊंट की सवारी करते हुए ..अब तो जानवरों को भी कांग्रेस रास नहीं आती" इस कैप्शन के साथ पोस्ट की गई वीडियो में एक फेसबुक यूजर ने दावा किया था कि राजस्थान के एक कांग्रेस विधायक हरि सिंह प्रचार के दौरान ऊंट पर से गिर गए। इतना ही नहीं कांग्रेस विधायक हरि सिंह के गिरने का दावा करता हुआ यह वीडियो फेसबुक के अलावा ट्विटर और व्हाट्सएप पर भी खूब शेयर किया गया। 

वीडियो के बारे में जब असल जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि यह वीडियो साल 2018 में सोशल मीडिया प्लेटफार्म टिक टाक पर nadeemmg04 नाम के यूजर ने पोस्ट किया था। सबसे ज्यादा मजे की बात तो यह है कि कांग्रेस में हरि सिंह नाम का कोई विधायक ही नहीं है। nadeemmg04 के अनुसार वीडियो उत्तर प्रदेश के रायबरेली में उंचाहार के पास उनके गाँव सौवाया हसन का है, जो व्यक्ति ऊंट की पीठ पर से गिरा वो वकील अहमद खान थे।

Created On :   8 May 2019 7:29 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story