- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- रूस में आए 8.8 तीव्रता के भूकंप के...
फैक्ट चेक: रूस में आए 8.8 तीव्रता के भूकंप के नाम पर 2017 का वीडियो वायरल, असली समझ कर यूजर्स कर रहे तेजी से शेयर

- रूस में आए भूकंप से जोड़ कर फर्जी वीडियो वायरल
- साउथ अफ्रीका में आया था समुद्री तूफान
- रिवर्स सर्च में पता चला सच
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस में बुधवार (30 जुलाई) को 8.8 तीव्रता का भीषण भूकंप आया। इस भूकंप के बाद जापान और अमेरिका में सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया था। अब इसी से जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। क्लिप में विशाल लहरों को ऊपर उठते हुए देखा जा सकता है। यूजर्स अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर वीडियो को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि यह रूस में आई सुनामी है। आपको बता दें कि, वायरल वीडियो हाल फिलहाल का नहीं बल्कि साल 2017 का है, जब साउथ अफ्रीका में समुद्री तूफान आया था।
सोशल मीडिया पर क्या हो रहा है वायरल?
'Sunrise India News' नामक फेसबुक यूजर ने अपने अकाउंट पर वायरल वीडियो शेयर कर लिखा कि, रूस में अब तक के सबसे विनाशकारी भूकंपों में से एक—रिक्टर स्केल पर 8.7 तीव्रता का झटका महसूस किया गया भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है, जिससे तटीय इलाकों में हालात बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है. जान-माल के बड़े नुकसान की आशंका, राहत टीमें अलर्ट पर मोर्ड पर यह 1952 के बाद इस क्षेत्र में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप है। भूकंप के बाद, रूस, जापान, अमेरिका (हवाई, कैलिफोर्निया, वाशिंगटन) समेत कई देशों में सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है।।
क्या है वायर वीडियो के पीछे की सच्चाई?
वायल वीडियो की सच्चाई पता लगाने के लिए हमने क्लिप के स्क्रीनशॉट्स लिए और उन्हें गूगल लेंस की मदद से सर्च किया। ऐसा करने पर हमें वेबसाइट 'Mirror' पर इसी घटना से संबंधित एक न्यूज रिपोर्ट मिली। 14 मार्च 2017 को पब्लिश की गई इस रिपोर्ट में लिखा है, दक्षिण अफ्रीका के तट पर आई छोटी सुनामी के बाद समुद्र तटों को बंद कर दिया गया है और पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। नाटकीय वीडियो फुटेज में समुद्र तट पर जाने वाले लोग अपनी जान बचाने के लिए भागते और डर के मारे चीखते हुए दिखाई दे रहे हैं क्योंकि लहरें उनकी ओर बढ़ रही हैं।
Created On :   1 Aug 2025 2:22 PM IST