- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- कुत्तों को थैली से निकालते शख्स का...
फैक्ट चेक: कुत्तों को थैली से निकालते शख्स का वीडियो वायरल, वियतनाम की घटना भारत से जोड़ कर की जा रही शेयर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। क्लिप में एक शख्स को काले रंग की पॉलिथीन से कुत्तों को निकाल कर फेंकते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो ऐसे समय पर शेयर किया जा रहा है जब सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों को डॉग शेल्टर में डालने का आदेश दिया है। कई लोग इस फैसके का विरोध कर रहे हैं। इस कड़ी में कुछ लोग यह वीडियो शेयर कर दावा कर रहे हैं कि घटना दिल्ली की है। आपको बता दें कि, हमने अपनी जांच में पाया यह वीडियो वियतनाम का है।
सोशल मीडिया पर क्या हो रहा है वायरल?
'hii_soni_d91' नामक सोशल मीडिया यूजर ने वायरल वीडियो अपने अकाउंट पर शेयर कर लिखा वीडियो को इतना शेयर करो की ये पकड़े जाए साले कुत्तो का काटना सबको दिखता है उनको सड़को से हटा दो यही बोलते है अब ये सब होने भी लगा है उन प्यारे बच्चों के साथ लेकिन ये सब कोई नहीं देखता किस तरह तड़पे होगे ये बेचारे प्यारे बच्चे भगवान please अब आप ही कुछ कर सकते है इंसान इतना गंदा है बहुत गंदा।
क्या है वायरल वीडियो के पीछे की सच्चाई?
वायरल वीडियो की सच्चाई पता लगाने के लिए हमने स्क्रीनशॉट लिए और उन्हें गूगल लेंस की मदद से सर्च किया। ऐसा करने पर हमें क्लिप 'Thiên Kim' नाम के फेसबुक पेज पर दिखाई दिया। यहां से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना वियतनाम की है।
Created On :   20 Aug 2025 4:39 PM IST











