घोषणा: Nothing Phone 2a पहले के मुकाबले होगा सस्ता! सीईओ कार्ल पेई ने कहा भारत में बनाया जाएगा नथिंग फोन

Nothing Phone 2a पहले के मुकाबले होगा सस्ता! सीईओ कार्ल पेई ने कहा भारत में बनाया जाएगा नथिंग फोन
  • कार्ल पेई ने कहा कि नथिंग फोन भारत में बनाया जाएगा
  • पेई ने जुलाई 2023 में प्लांट का दौरा किया था
  • लीक में डिजाइन और मुख्य स्पेसिफिकेशन सामने आए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नथिंग फोन 2ए (Nothing Phone 2a) स्मार्टफोन को लेकर लगातार नई- नई जानकारी सामने आ रही हैं। इस हैंडसेट को 5 मार्च को लॉन्च होने की पुष्टि भी हो गई है। बता दें कि, यह कंपनी का दूसरा स्मार्टफोन होगा। लेकिन माना जा रहा है कि, यह पहले फोन के मुकाबले सस्ता होगा। इसका कारण भी स्पष्ट हो गया है। दरअसल, लॉन्च से पहले, नथिंग के संस्थापक और सीईओ कार्ल पेई का अब कहना है कि फोन भी भारत में बनाया जाएगा।

हालांकि, कंपनी ने अभी तक आगामी हैंडसेट के डिजाइन या किसी स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है। लेकिन सामने आ चुकी लीक में इसके डिजाइन, कीमत और मुख्य स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी मिल चुकी है।

नया फोन कितना अपडेट होगा

नया नथिंग फोन 2ए अपने पहले मॉडल नथिंग फोन 1 की तुलना में काफी अपग्रेड होगा। बता दें कि, हाला ही में एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक यूजर के जवाब में, जिसने पूछा था कि क्या नथिंग फोन 2ए का निर्माण भारत में किया जाएगा? इस पर कार्ल पेई ने जवाब दिया ‘Yup’ यानी कि हां। कंपनी ने ये भी बताया कि वह 20 फरवरी 3:30 बजे फोन के और भी डिटेल का खुलासा करेगी।

बता दें कि, जब नथिंग फोन के भारत में निर्माण को लेकर भी पहले ही खबरें सामने आई थीं। जिसमें आधिकारिक तौर पर चेन्नई, तमिलनाडु में नथिंग फैक्ट्री के बारे में सुना था। जब जून जून 2022 में, नथिंग फोन 1 लॉन्च से पहले कंपनी ने घोषणा की थी कि भारत में बेचे जाने वाले मॉडल लोकल लेवर पर बनाए जाएंगे। पेई ने बाद में फोन 2 लॉन्च से पहले जुलाई 2023 में प्लांट का दौरा किया था।

संभावित और लीक स्पेसिफिकेशन

एक ताजा लीक में आने वाले स्मार्टफोन का लीक डिजाइन रेंडर देखने को मिला था। जिसके अनुसार, नथिंग फोन 2a को कंपनी के पुराने स्मार्टफ़ोन की तुलना में एक डिजाइन ओवरहाल और एक स्पेसिफिक लुक मिलने की उम्मीद है। जबकि, कुछ बेसिक ब्रांड डिजाइन लैंग्वेज को भी बनाए रखा जाएगा। इसका सीधा मतलब ये कि, ग्लिफ इंटरफेस और एक पारदर्शी रियर पैनल फिर से देखने को मिलेगा।

Created On :   20 Feb 2024 7:21 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story