रूस में कोविड-19 के 24 घंटे में 6,109 नए मामले, कुल संख्या 7.7 लाख के पार

6,109 new cases in 24 hours of Kovid-19 in Russia, total number crosses 7.7 lakh
रूस में कोविड-19 के 24 घंटे में 6,109 नए मामले, कुल संख्या 7.7 लाख के पार
रूस में कोविड-19 के 24 घंटे में 6,109 नए मामले, कुल संख्या 7.7 लाख के पार
हाईलाइट
  • रूस में कोविड-19 के 24 घंटे में 6
  • 109 नए मामले
  • कुल संख्या 7.7 लाख के पार

मास्को, 20 जुलाई (आईएएनएस)। रूस ने पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 6,109 नए मामले दर्ज किए हैं। इसके बाद देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 7,71,546 हो गई है। केन्द्र ने रविवार को एक बयान जारी कर ये आंकड़े बताए हैं।

सिन्हुआ ने बताया कि इस बीच देश में 95 लोगां की मौत भी हुई है, जिससे देश में मरने वालों की संख्या 12,342 हो गई है।

देश के सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र मॉस्को में 591 नए मामले आए, जिससे यहां संक्रमणों की कुल संख्या 2,33,545 हो गई है।

बयान के अनुसार, अब तक 5,50,344 लोग ठीक हुए हैं। जिसमें से 3,481 लोग पिछले 24 घंटे में ठीक हुए।

शनिवार को 2,73,737 लोग चिकित्सा निगरानी में थे। रूस के उपभोक्ता अधिकार और मानव कल्याण विभाग ने रविवार को एक अलग बयान में कहा कि देश में अब तक 24.9 मिलियन यानि कि 2.4 करोड़ से अधिक परीक्षण किए गए हैं।

Created On :   20 July 2020 12:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story