त्रिपुरा विवि के कार्यवाहक कुलपति पर कोविड-19 नियम उल्लंघन का मामला दर्ज

Acting Vice Chancellor of Tripura University registered a case of Kovid-19 rule violation
त्रिपुरा विवि के कार्यवाहक कुलपति पर कोविड-19 नियम उल्लंघन का मामला दर्ज
त्रिपुरा विवि के कार्यवाहक कुलपति पर कोविड-19 नियम उल्लंघन का मामला दर्ज
हाईलाइट
  • त्रिपुरा विवि के कार्यवाहक कुलपति पर कोविड-19 नियम उल्लंघन का मामला दर्ज

अगरतला / शिलांग, 19 जुलाई (आईएएनएस)। त्रिपुरा विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति एम.के सिंह के खिलाफ कोरोना वायरस प्रोटोकॉल के उल्लंघन के आरोप में त्रिपुरा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। इसकी जानकारी अधिकारियों ने रविवार को दी।

यह प्राथमिकी पश्चिमी त्रिपुरा के आमेटली पुलिस स्टेशन में विश्वविद्यालय के एक वरिष्ठ प्रोफेसर काशीनाथ जेना ने दर्ज कराई।

शिकायत में जेना ने कहा कि सिंह के बेटे को पिछले सप्ताह कोरोनावायरस पॉजिटिव पाया गया, वह दक्षिण भारतीय राज्य से त्रिपुरा लौटा था। इस मामले को कुलपति ने छुपाया, विश्वविद्यालय में प्रवेश किया और कई शिक्षकों, छात्रों, अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात भी की।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, सिंह ने फेस मास्क का भी इस्तेमाल नहीं किया था।

इस बीच, त्रिपुरा में शनिवार को कोरोना से एक 72 वर्षीय महिला और एक 63 वर्षीय व्यक्ति, जोकि कैंसर से पीड़ित था, की गोविंद बल्लभ पंत मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या पांच हो गई है।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने एक ट्वीट में यह बात कही।

त्रिपुरा में 2,668 कोरोनावायरस मामलों में से 1,735 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इस वायरस से अबतक पांच लोगों की मौत हो चुकी है और 14 अन्य राज्यों में चले गए हैं।

Created On :   19 July 2020 9:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story