देश में कोरोना मामलों की संख्या 1,51,767 पहुंची, अब तक 4,337 लोगों की मौत

Corona cases in the country reached 1,51,767, killing 4,337 people so far
देश में कोरोना मामलों की संख्या 1,51,767 पहुंची, अब तक 4,337 लोगों की मौत
देश में कोरोना मामलों की संख्या 1,51,767 पहुंची, अब तक 4,337 लोगों की मौत

नई दिल्ली, 27 मई (आईएएनएस)। देश भर में कोरोना पीड़ितों की संख्या 1,51,767 हो गई है, जिसमें 83,004 लोग अभी भी कोरोना पॉजिटिव हैं। इधर बुधवार तक देश भर में कोरोना वायरस से 64,425 लोग स्वस्थ भी हो गये हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार सुबह तक देश में 4,337 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

इधर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अंडमान निकोबार और मिजोरम में अब तक कोरोना मुक्त राज्य बना हुआ है। जबकि बुधवार सुबह तक महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे अधिक मामले दर्ज किये गये हैं। महाराष्ट्र में अब तक 54,758 लोग कोरोना वायरस से पीड़ित बताये गये हैं, जबकि 16,954 लोग इस वायरस से स्वस्थ हो चुके हैं। यहां 1,792 लोगों की मौत हो चुकी है।

इस बीच गुजरात में कोरोना पीड़ितों की संख्या 14,821 हो गई है, जबकि 7,139 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं। यहां 915 लोगों की मौत हो चुकी है। इधर दिल्ली में भी कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। बुधवार सुबह तक 14,465 कोरोना के मामले दर्ज किये गये, जबकि 7,223 लोग स्वस्थ हो चुके हैं । यहां मरने वालों की संख्या 288 हो गई है।

आंध्र प्रदेश में कोरोना से पीड़ित लोगों की संख्या 3,171 हो गई है, जबकि 2,009 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं। यहां 57 लोगों की मौत हुई है। इस बीच अरुणाचल प्रदेश में बुधवार सुबह तक 2 मामले आए थे, जिनमें से एक को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। इधर असम में करोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। यहां बुधवार सुबह तक 616 मामले दर्ज किए गए जबकि 62 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। यहां 4 लोगों की मौत हुई है।

बिहार में भी कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। यहां बुधवार सुबह तक 2,938 लोग वायरस की चपेट में आ चुके थे, जिनमें से 900 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। चंडीगढ़ में भी कोरोना के 266 मामले दर्ज किए गये हैं। इनमें से 187 को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। यहां 4 की मौत हुई है। उधर छत्तीसगढ़ में बुधवार सुबह तक 361 मामले दर्ज किए गये, जिनमें से 89 को डिस्चार्ज किया गया। इस बीच दादर नगर हवेली में सिर्फ 2 मामले सामने आये हैं।

उधर गोवा में 67 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 28 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। हरियाणा में अब तक 1,305 मामले सामने आये है, जिनमें से 824 को डिस्चार्ज किया गया है। यहां कोरोना से 17 लोगों की मौत हुई है। हिमाचल में भी बुधवार सुबह तक 247 मामले दर्ज किए गये, जिनमें से 67 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां पांच की मौत हुई है।

जम्मू कश्मीर में बुधवार सुबह तक 1,759 मामले दर्ज किए गए, इनमें से 833 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां अब तक 24 लोगों की मौत हुई है। झारखंड में अब तक 426 मामले दर्ज किए गये और 175 को डिस्चार्ज किया गया। यहां चार की मौत हुई है। कर्नाटक में अब तक कोरोना के 2,238 मामले दर्ज किये गये, जिनमें से 748 को स्वस्थ घोषित किया जा चुका है। यहां 44 लोगों की मौत हुई है।

केरल में अब तक कोरोना के 963 मामले दर्ज किये गये हैं, जिनमें से 542 को अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। यहां 6 की मौत हुई है। इस बीच लद्दाख में बुधबार सुबह तक 53 मामले सामने आये हैं जिनमें से 43 को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार सुबह तक मध्यप्रदेश में कोरोना के 7,024 मामले सामने आये हैं, जिनमें से 3,689 लोगों को इलाज के बाद स्वस्थ घोषित किया चुका है। यहां 305 लोगों की मौत हुई है। उधर मणिपुर में 40 मामले दर्ज किए गये और 4 को डिस्चार्ज किया गया। मेघालय में 15 मामले सामने आये, जिनमें से 12 को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। वहीं एक आदमी की मौत हुई है।

ओडिसा में भी कोरोना से संक्रमण के मामलों में तेजी देखी जा रही है। यहां संक्रमण की संख्या 1,517 हो गई है, जिनमें से 733 को स्वस्थ घोषित किया जा चुका है। यहां 7 लोगों की मौत हुई है। पुडुचेरी में 46 मामले सामने आए हैं और 12 को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। पंजाब में 2,106 मामले दर्ज किये गये। यहां 1,918 को अस्पताल से ईलाज के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब तक पंजाब में 40 की मौत हुई है।

राजस्थान में बुधवार सुबह तक कोरोना के 7536 मामले दर्ज किये गये हैं, जिनमें 4,171 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं 170 लोगों की मौत हुई है। उधर सिक्किम में सिर्फ एक मामला बुधवार सुबह तक दर्ज किया गया। तमिलनाडु में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 17,728 पहुंच चुकी है जिनमें 4,342 को डिस्चार्ज किया गया। यहां 127 लोगों की मौत हुई है।

तेलंगाना में बुधबार सुबह तक कोरोना के 1,991 मामले रिकार्ड किये गये। यहां 1,284 को डिस्चार्ज किया गया जबकि 57 लोगों की मौत हो चुकी है। त्रिपुरा में अब तक 207 मामले दर्ज हुए और 165 को डिस्चार्ज किया गया। उत्तराखंड में 401 मामले सामने आये हैं, इनमें से 64 को डिस्चार्ज किया गया। यहां 4 लोगों की मौत हुई है।

उधर उत्तर प्रदेश में भी कोरोना संक्रमण की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यहां स्वास्थ्य मंत्रालय की बुधवार सुबह तक की रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना के 6,548 मामले दर्ज किए गए थे, जिनमें से 3,698 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। यहां 170 लोगों की मौत हुई है। पश्चिम बंगाल में बुधवार सुबह तक 4,009 मामले दर्ज किए गए हैं। 1,486 को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है जबकि 283 लोगों की मौत हुई है।

Created On :   27 May 2020 6:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story